राज्य

कैंची धाम में जल्द लागू होगी श्रद्धालु पंजीकरण व्यवस्था

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कैंची धाम में जल्द लागू होगी श्रद्धालु पंजीकरण व्यवस्था

07 अक्तूबर 2026, देहरादून: नैनीताल जिले में विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम में दर्शन के लिए बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जल्द ही पंजीकरण व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत प्रतिदिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 20 से 25 हजार तक सीमित रखने का प्रस्ताव है। श्रद्धालुओं की संख्या के आधार पर इस सीमा को घटाया या बढ़ाया भी जा सकेगा।

कैंची धाम में यातायात प्रबंधन, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर नैनीताल में कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में विभिन्न हितधारकों की बैठक हुई।

मंडलायुक्त ने बताया कि पंजीकरण व्यवस्था लागू होने के बाद प्रतिदिन दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित सीमा के भीतर रखने का प्रयास किया जाएगा।

(इस स्टोरी फोल्डर में)

बाइट- दीपक रावत, कुमाऊं मंडल आयुक्त

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।