अपराध

कैंची धाम में यातायात सुधारने को वैकल्पिक मार्गों पर जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कैंची धाम में यातायात सुधारने को वैकल्पिक मार्गों पर जोर

11 अक्तूबर 2026, नैनीताल: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कैंची धाम में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने धाम में श्रद्धालुओं के बढ़ते आवागमन को देखते हुए यातायात नियंत्रण के लिए ट्रायल के तौर पर अगले कुछ दिनों तक नैनीताल के काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों को वाया ज्योलिकोट-गेठिया होते हुए भेजने और वापसी में हल्द्वानी आने वाले वाहनों के लिए भीमताल मार्ग खुला रखने के निर्देश दिये हैं।

श्री टम्टा ने ट्रैफिक जाम को लेकर काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में पुलिस, परिवहन, वन, लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक में यह निर्देश दिए।

(इस स्टोरी फोल्डर में)

बाइट- अजय टम्टा, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।