राज्य

कैंसर स्क्रीनिंग में मिले 303 संदिग्ध, जिले में 85 मरीज इलाजरत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कैंसर स्क्रीनिंग में मिले 303 संदिग्ध, जिले में 85 मरीज इलाजरत

सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा जिले में कैंसर समेत गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष जाँच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में अब तक मुंह, स्तन और गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर के लिए बड़ी संख्या में लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

अभियान के तहत 2 सितंबर से 30 सितंबर तक मुंह के कैंसर के लिए 1,28,947 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें एक मरीज में कैंसर की पुष्टि हुई है, जिसका उपचार चल रहा है। वहीं 201 ऐसे लोगों की पहचान हुई है, जिनमें मुंह के कैंसर से मिलते-जुलते लक्षण पाए गए हैं। जिले में मुंह के कैंसर की जाँच के लिए कुल 1,77,800 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसी तरह स्तन कैंसर की जाँच के लिए 87,122 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 45,081 महिलाओं की जाँच की जा चुकी है। इनमें 75 महिलाओं में कैंसर से संबंधित संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं। गर्भाशय कैंसर की जाँच के लिए भी 87,122 महिलाओं की स्क्रीनिंग का लक्ष्य है। अब तक 18,625 महिलाओं की जाँच हुई है, जिसमें 27 महिलाओं में बीमारी से मिलते-जुलते लक्षण मिले हैं।

इन महिलाओं की बेहतर जाँच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। एसीएमओ डॉ.

अशोक कुमार के मुताबिक जिले में फिलहाल 85 कैंसर मरीजों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा दूसरे अस्पतालों और जिलों से शेखपुरा में उपचार कराने वाले मरीजों को मिलाकर करीब 165 कैंसर मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें से कुछ मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है। गंभीर मरीजों को भेजा जाता है भाभा कैंसर संस्थान डॉ.

अंजली ने बताया कि कैंसर मरीजों के लिए सदर अस्पताल में डे-केयर सेंटर और पैलिएटिव केयर सेंटर भी संचालित हैं। गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए मुजफ्फरपुर स्थित भाभा कैंसर संस्थान भेजा जाता है। मरीजों को अस्पताल तक लाने-ले जाने के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक मरीजों की शुरुआती स्तर पर पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि कैंसर से होने वाली मौतों को कम किया जा सके।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।