कैप्टन स्मित मच्छार से इजरायली पीएम नेतन्याहू ने फोन पर की बात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 04, नई दिल्ली: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें इजरायल, भारत और पूरी दुनिया के लिए नायक बताया।
नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित भी किया।
बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार से विमान में हुई घटना के बारे में जानकारी ली। कैप्टन ने कॉकपिट के भीतर हुई घटना और उस दौरान सामने आई चुनौतियों के बारे में जानकारी साझा की।
गौरतलब है कि हाल ही में दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान सह-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया था और विमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। हमले में घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद यात्रियों और क्रू सदस्यों को भीतर पहुंचकर हमलावर को काबू करने का मौका मिला।
कैप्टन मच्छार की सूझबूझ और बहादुरी के चलते विमान में सवार करीब 174 यात्रियों की जान बचाने में मदद मिली।
फ़ाइल फ़ोटो
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात की। विषय है भारतीय पायलट की बहादुरी और अंतरराष्ट्रीय सम्मान। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दो देशों के बीच मैत्री और सुरक्षा सहयोग को दर्शाती है, और एक भारतीय नागरिक की वीरता को विश्व मंच पर उजागर करती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, जिससे भारत-इजरायल के संबंधों में विश्वास बढ़ेगा और भारतीय पायलटों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।