राज्य

काजा में 10 सितंबर को आयोजित होगी पेंशन और फंड अदालत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
काजा में 10 सितंबर को आयोजित होगी पेंशन और फंड अदालत

अगस्त 08, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): स्पीति के पेंशनभोगियों और सामान्य भविष्य निधि यानी जीपीएफ से जुड़े मामलों के समाधान के लिए 10 सितंबर को पेंशन, फंड अदालत एवं लेखा कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला एडीसी कार्यालय काजा के सम्मेलन कक्ष में होगी। वरिष्ठ लेखा अधिकारी सुधीर राणा ने बताया कि कार्यशाला प्रधान महालेखाकार के निर्देशों के तहत आयोजित की जा रही है।

इसका उद्देश्य पेंशन और जीपीएफ से संबंधित हकदारी मामलों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता और कार्यकुशलता सुनिश्चित करना है। कार्यशाला में संबंधित मामलों के समाधान के साथ आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। प्रशासन की यह पहल दूरदराज के स्पीति क्षेत्र में पेंशन और भविष्य निधि से जुड़े मामलों को सुगम और समयबद्ध तरीके से निपटाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।