काज़ा पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुक्खू का भव्य स्वागत, विधायक अनुराधा राणा सहित कांग्रेस नेताओं ने किया अभिनंदन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 14,लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के स्पीति घाटी के काज़ा पहुंचने पर लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दोरजे लारजे सहित स्पीति क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पार्टी कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता और चुने हुए जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि एकत्रित हुए। सभी ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके स्पीति दौरे का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों, महिला मंडलों और युवक मंडलों से भी बातचीत करेंगे।