Kal Ka Mausam: कल जरा संभलकर रहें! MP में लो प्रेशर मचाएगा कोहराम, दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों में IMD का अलर्ट

IMD Weather News 23rd August: देशभर में कई हिस्सों में मानसून इन दिनों बड़ा मेहरबान बना हुआ है. IMD के मुताबिक मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बना निम्न दबाव और बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा नया मौसम सिस्टम कई राज्यों में बारिश बढ़ाएगा. 23 अगस्त को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है.
पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में भी भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली में 23 अगस्त को बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. कई राज्यों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है.
📡 स्रोत: News18 Hindi