काला सागर में जहाज से बचाए गए तीन भारतीय नागरिक लौट रहे हैं रोमानिया से स्वदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
काला सागर में सोमवार को जहाज़ एमवी रॉयद मम्मादोव पर हमले में घायल हुए क्रू सदस्यों में यह तीन भारतीय भी शामिल थे। इस घटना में दो विदेशी नाविकों की मौत हो गई थी। घायल भारतीयों को रोमानियाई अधिकारियों ने बचाया था और उनकी हालत स्थिर बताई गई थी।
भारत ने इस हमले की निंदा की है और नाविकों की सुरक्षा के लिए खतरों पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने जारी संघर्षों को खत्म करने के लिए बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया है और इस बात पर ज़ोर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर हमले से वैश्विक व्यापार और लोगों की जिंदगियों को गंभीर खतरा होता है।