कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजसम्राट कॉलोनी में 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होगा सप्ताह ज्ञान यज्ञ
भोपाल। राजसम्राट कॉलोनी फेस-1, अयोध्या बायपास रोड स्थित भूतेश्वर महादेव एवं हनुमान मंदिर में स्वर्गीय कामता प्रसाद साहू की स्मृति में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा सुबह 10 बजे जिंद बाबा मनकामेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर राजसम्राट कॉलोनी स्थित कथा स्थल पहुंची।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव के साथ यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा के पश्चात कथा स्थल पर संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा व्यास सिद्धांत जी महाराज श्रीधाम वृंदावन द्वारा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। कथा का आयोजन 5 अक्टूबर तक चलेगा।
आयोजक गोपी बाई साहू एवं साहू परिवार ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया। इस अवसर पर शैलेंद्र साहू, श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती दीपिका साहू, अंशुल साहू, राजेंद्र साहू, श्रीमती सुषमा साहू, रूपल साहू,माचल सिंह लोधी दिनेश नायर सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ एक धार्मिक कार्यक्रम है जो राजसम्राट कॉलोनी में 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलने वाला है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ, जो जिंद बाबा मनकामेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर कॉलोनी के प्रमुख मंदिरों से होकर गुजरी। यह कार्यक्रम स्वर्गीय कामता प्रसाद साहू की स्मृति में आयोजित किया गया है, जिससे उनके योगदान को सम्मानित किया जा सके। कार्यक्रम की महत्ता इस बात में है कि यह धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देता है। आम जन