कलेक्टर ने अफसरों से कहा- किसानों को खाद उपलब्ध कराए:समीक्षा बैठक में स्वीकृत विकास कार्यों के शीघ्र वर्क ऑर्डर जारी करने के निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →दौसा कलेक्टर डॉ.
सौम्या झा की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आवश्यक सेवाओं से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभागों के कार्यों एवं सेवाओं की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों को गति देने, आमजन को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने और लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएं। जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, उन्हें जल्द शुरू करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
एसई को दिए निर्देश कलेक्टर में बिजली निगम एसई से विभिन्न आधारभूत संरचनात्मक विकास कार्य, नए ट्रांसफार्मर लगाने, नवीन विद्युत कनेक्शन जारी करने और लंबित कनेक्शनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित बिजली कनेक्शन शीघ्र जारी करने और सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के तहत विद्युत कनेक्शन संबंधी कार्यवाही भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। जलदाय विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पेयजल कनेक्शन और स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल को शीघ्र चालू करवाने और पेयजल कनेक्शन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को पेयजल सुविधाओं का लाभ मिल सके।
सड़कों की मरम्मत के निर्देश कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से जिले में सड़कों की स्थिति, मरम्मत कार्यों और नवीन सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने सड़कों की आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करवाने और आमजन को आवागमन में सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
किसानों को खाद उपलब्ध कराए आगामी रबी सीजन के मद्देनजर कलेक्टर ने जिले में डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने और वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बुवाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
📡 स्रोत: NewsData.io