कलेक्टर श्री वर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं; दिव्यांग उम्मेद सेन को 10 हजार की आर्थिक सहायता और बुजुर्ग सूरज प्रकाश को दिए सहायक उपकरण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवपुरी- जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया और शेष आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में ग्राम लालगढ़ निवासी दिव्यांग उम्मेद सेन ने बीमारी के कारण काम करने में असमर्थ होने की बात बताते हुए आर्थिक सहायता की मांग की। उनकी स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने रेडक्रॉस से 10 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत कर मौके पर ही चेक सौंपा।
इसी प्रकार पुराना बस स्टैंड निवासी बुजुर्ग सूरज प्रकाश गुप्ता को चलने-फिरने और सुनने में समस्या होने पर कलेक्टर के निर्देश पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा उन्हें हियरिंग एड, नी ब्रेस, एल.एस. बेल्ट और छड़ी प्रदान की गई।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर शिवपुरी जिले के कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान आम जनता की समस्याओं के समाधान को दर्शाती है। जनसुनवाई में दिव्यांग उम्मेद सेन को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और बुजुर्ग सूरज प्रकाश को सहायक उपकरण प्रदान किया गया। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाता है कि सरकारी अधिकारी सीधे जनता की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान दे रहे हैं, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ती है। इस कदम से आम जनता को विश्वास मिलेगा कि उनकी शिकायतें सुनी जाती हैं और समय पर