देश

कलेक्टरों ने 41 जिलों में 10245 वार्डों की लॉटरी निकाली:10 निगमों में विवादों के बीच लॉटरी, 855 में से 520 वार्ड सामान्य होंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कलेक्टरों ने 41 जिलों में 10245 वार्डों की लॉटरी निकाली:10 निगमों में विवादों के बीच लॉटरी, 855 में से 520 वार्ड सामान्य होंगे

राजस्थान के 309 नगरीय निकायों को 10245 वार्डों की लॉटरी सोमवार को जिला कलेक्टरों की उपस्थिति में निकाली गई। जयपुर से लेकर अजमेर, अलवर, डूंगरपुर सहित कई जगह विरोध हुआ। नारे भी लगे। 10 बड़े नगर निगमों में ज्यादातर सीटें इस बार सामान्य या सामान्य महिला के नाम खुलने के कारण वार्ड लॉटरी के दिन भारी उत्साह देखने को मिला। कई दिग्गजों को वार्ड बदलने पड़ेंगे, क्योंकि इस बार लाटरी में उनके वार्ड का रिजर्वेशन अन्य कैटेगरी में आ गया है। 41 ही जिला कलेक्टरों द्वारा निर्धारित स्थल पर सुबह 10.30 से लेकर शाम 4 बजे तक अलग अलग समय संबंधित निगम या जिले के सभी निकायों की लॉटरी प्रक्रिया पर्ची से पूरी करवाई गई। 10 बड़े नगर निगमों में कुल वार्ड 855 हैं। इनमें से 171 वार्ड की लॉटरी ओबीसी के नाम खुली।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।