राज्य

कल्पना मिश्रा की मौत मामले में अथर्व ब्लड सेंटर पर कार्रवाई के निर्देश, अनियमितताओं को लेकर FIR दर्ज कराने के आदेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कल्पना मिश्रा की मौत मामले में अथर्व ब्लड सेंटर पर कार्रवाई के निर्देश, अनियमितताओं को लेकर FIR दर्ज कराने के आदेश

भोपाल। रीवा में प्रसव के दौरान कल्पना मिश्रा की हुई मौत के मामले में अब आर्य ब्लड सेंटर से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के नियंत्रक मनोज पुष्प ने 16 सितंबर 2026 को रीवा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा पदेन उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन को पत्र जारी कर मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जारी पत्र में कल्पना मिश्रा, पति अमित मिश्रा, की प्रसव के दौरान रीवा में हुई मृत्यु का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 15 सितंबर 2026 के पत्र का संदर्भ दिया गया है।

पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित औषधि निरीक्षक के माध्यम से आर्य ब्लड सेंटर, जिला रीवा द्वारा की गई अनियमितताओं के संबंध में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाए और इस प्रशासन को अवगत कराया जाए।

इस मामले में प्रशासन ने औषधि निरीक्षक के स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। पत्र की प्रतिलिपि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, संचालक लोक स्वास्थ्य संचालनालय, रीवा कलेक्टर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

पत्र में नियंत्रण अधिकारी एवं राज्य अनुज्ञापन अधिकारी राजेश जीनवाल को भी निर्देशित किया गया है कि जिला रीवा के औषधि निरीक्षक से समन्वय स्थापित कर की गई कार्रवाई से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाए।

इस कार्रवाई के बाद कल्पना मिश्रा की मौत से जुड़े मामले में आर्य ब्लड सेंटर की भूमिका और वहां सामने आई कथित अनियमितताओं की जांच के साथ आपराधिक कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ने की स्थिति बनी है। आदेश में फिलहाल संबंधित संस्थान के खिलाफ FIR दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।