राजनीति

कल्पना मिश्रा मौत मामले में अस्पताल के बाहर प्रदर्शन:धरने पर बैठे परिजन, पुलिस से धक्का-मुक्की; AAP नेता को हिरासत में लिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कल्पना मिश्रा मौत मामले में अस्पताल के बाहर प्रदर्शन:धरने पर बैठे परिजन, पुलिस से धक्का-मुक्की; AAP नेता को हिरासत में लिया

रीवा में प्रसूता कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में बुधवार को मृतका के परिजन और समर्थकों ने निजी अस्पतालों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अस्पतालों में तालाबंदी की मांग कर रहे थे। वे संजय गांधी अस्पताल के नवनियुक्त अधीक्षक प्रियंक शर्मा के निजी अस्पताल सिटी हॉस्पिटल के सामने भी पहुंचे।

यहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। AAP नेता को पकड़कर ले गई पुलिस सिटी हॉस्पिटल के बाहर पुलिस कार्रवाई का एक वीडियो सामने आया है। जसमें पुलिसकर्मी आम आदमी पार्टी के नेता को पकड़कर मौके से ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है।हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या और उनकी पहचान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी सीएसपी राजीव पाठक के मुताबिक, कुछ लोग बिना सूचना के निजी अस्पताल के बाहर एकत्र होकर हंगामा कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि लोगों के एकत्र होने से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। अस्पताल में तालाबंदी की मांग प्रदर्शनकारी कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में निजी अस्पतालों में तालाबंदी की मांग कर रहे थे।

इसी दौरान वे सिटी हॉस्पिटल के सामने पहुंचे। जहां पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की हुई। वहीं, प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि वे कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर पहुंचे थे। अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज करा रहे थे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।