कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मिलेंगे स्वीकृति प्रमाण पत्र

देवरिया । जनकल्याणकारी योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को अब स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके लिए ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ शिविर का आयोजन 18 अगस्त को भाटपाररानी तहसील परिसर में किया जाएगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सोशल सेक्टर विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित चयनित लाभार्थियों के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है। 18 अगस्त को सुबह 10 बजे से तहसील भाटपाररानी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में चयनित लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। ...
📡 स्रोत: NewsData.io