न कमाई बढ़ी, न मुनाफा, फिर भी ₹3 करोड़ की कंपनी ₹5000 करोड़ की हो गई, SEBI ने खोला पूरा खेल

धेनु बिल्डकॉन इंफ्रा लिमिटेड का मार्केट कैप कुछ समय में करीब ₹3 करोड़ से बढ़कर ₹4,925 करोड़ तक पहुंच गया. खास बात यह रही कि इस दौरान कंपनी की कमाई और मुनाफे में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई.
बाजार नियामक सेबी ने आरोप लगाया है कि कंपनी से जुड़े लोगों ने सिर्फ ₹25 करोड़ की रकम को अलग अलग खातों में बार बार घुमाकर ₹1,000 करोड़ के अनसिक्योर्ड लोन का दिखावा किया. इसके बाद कथित तौर पर ₹840 करोड़ के कर्ज को इक्विटी में बदलकर शेयर आवंटित किए गए.
📡 स्रोत: NewsData.io