व्यापार

कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन

LIC Jeevan Umang: अगर आपको किसी ऐसी पॉलिसी की तलाश है, जो जो लंबे समय तक इंश्योरेंस कवरेज दे, तो 'LIC जीवन उमंग' पॉलिसी एक बेहतर ऑप्शन है. इस पॉलिसी में निवेश करने पर 100 साल की उम्र तक हर साल 80,000 रुपये की गारंटीड इनकम होती है.

इसका एक बड़ा फायदा यह है कि LIC (लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया) सरकार के मालिकाना हक वाली इंश्योरेंस कंपनी है, जिसका मतलब है कि इसकी पॉलिसी में निवेश करने में कोई जोखिम नहीं है. ऐसे में जो लोग रिटायरमेंट के बाद हर साल गारंटीड इनकम चाहते हैं, वे LIC जीवन उमंग प्लान में निवेश कर सकते हैं.

एक होल-लाइफ इंश्योरेंस प्लान है, जो पॉलिसीहोल्डर को 100 साल की उम्र तक इंश्योरेंस कवरेज देता है. अगर आप हर महीने 5000 रुपये से निवेश की शुरुआत करते हैं, तो इस स्कीम के तहत आपको 100 साल की उम्र तक फिक्स्ड सालाना कमाई होती रहेगी. स्कीम की कुछ खास बातें

इसमें पॉलिसी होल्डर को 100 साल का प्रोटेक्शन मिलता है. हालांकि, आपको पूरी जिंदगी पैसे नहीं भरने होते हैं. आप अपनी सहूलियत के हिसाब से 15,20,25,30 साल का प्रीमियम भुगतान टर्म चुन सकते हैं.

प्रीमियम भरने का समय खत्म होने के साथ ही LIC आपको बेसिक सम एश्योर्ड (Basic Sum Assured) का 8% हर साल Survival Benefit के रूप में जीवनभर देती रहेगी. इसकी एक और बड़ी खूबी यह है कि इसमें प्रीमियम भुगतान पर सेक्शन 80C के तहत और मिलने वाली मैच्योरिटी/रिटर्न पर सेक्शन 10(10D) के तहत टैक्स छूट मिलती है.

पॉलिसी चालू होने के 2 साल बाद आप जरूरत पड़ने पर इस पर लोन भी ले सकते हैं. निवेश का समझिए पूरा गणित मान लीजिए कि कोई व्यक्ति 30 साल की उम्र में यह पॉलिसी लेता है और 20 साल तक प्रीमियम भरने का विकल्प चुनता है, तो उसके 5000 रुपये के मासिक निवेश का सालाना 60000 रुपये बनेगा.

इस प्रीमियम पर लगभग 10 लाख रुपये का लाइफ कवर सेट होगा. यानी कि 20 साल बाद पॉलिसीहोल्डर जब 50 की उम्र पार कर 51 साल का होगा, तब से लेकर 100 साल की आयु तक या उसकी मृत्यु होने

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।