विदेश

कनाडा-अमेरिका में ट्रेड वॉर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कनाडा-अमेरिका में ट्रेड वॉर

अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड वॉर की स्थिति बन गई है. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका पर टैरिफ के जरिए कनाडा को बांटने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि यह अमेरिका का बहुत बड़ा मिसकैलकुलेशन है और वे ऐसी शर्तें लागू करना चाहते हैं, जो हमें मंजूर नहीं हैं.

कार्नी ने कहा, इस सप्ताह की शुरुआत में हमें लग रहा था कि हम एक ऐसे समझौते की ओर बढ़ रहे हैं जिससे दोनों पक्षों को फायदा होगा, लेकिन हाल के दिनों में अमेरिका ने ऐसी नई शर्तें रखीं जो आर्थिक रूप से फायदेमंद नहीं थीं, अनुचित थीं और जिनसे कनाडा को होने वाले कुल फायदे कम हो रहे थे.

नतीजा हुआ कि कल शाम मैंने अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता रोक दी और अपने वार्ताकारों को ओटावा लौटने का निर्देश दिया. हम ये समझौता नहीं कर सकते.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।