विदेश

कनाडाई लेखिका को मिला साहित्य का नोबल पुरस्कार, अवार्ड कमेटी ने तारीफ में कही यह बात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कनाडाई लेखिका को मिला साहित्य का नोबल पुरस्कार, अवार्ड कमेटी ने तारीफ में कही यह बात

कनाडा की मशहूर कवयित्री, लेखिका और अनुवादक ऐन कार्सन को वर्ष 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. स्वीडिश अकादमी ने गुरुवार, 8 अक्टूबर को उनके नाम की घोषणा की.

कार्सन को यह सम्मान उनके ऐसे मौलिक और प्रयोगधर्मी साहित्य के लिए दिया गया है, जिसमें उन्होंने शास्त्रीय परंपरा के साथ संवाद करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूप तैयार किए.

शास्त्रीय साहित्य को आधुनिक अंदाज में पेश किया स्वीडिश अकादमी के मुताबिक, कार्सन का साहित्य बेहद साहसिक और रचनात्मक है.

उन्होंने प्राचीन साहित्यिक परंपराओं, खासकर ग्रीक साहित्य और मिथकों को आधुनिक लेखन शैली के साथ जोड़ा है.

उनकी रचनाओं में कविता, गद्य, संवाद, निबंध और अनुवाद का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है.

नोबेल पुरस्कार की घोषणा में उन्हें “bold and inventive oeuvre” यानी साहसिक और कल्पनाशील साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया है.

अकादमी ने कहा कि उनका काम शास्त्रीय परंपरा के साथ रचनात्मक संवाद करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूप बनाता है. कौन हैं ऐन कार्सन? ऐन कार्सन का जन्म 1950 में कनाडा के टोरंटो में हुआ था.

वह कवयित्री होने के साथ-साथ निबंधकार, अनुवादक और क्लासिक्स की विद्वान भी हैं. उनकी साहित्यिक शैली पारंपरिक विधाओं की सीमाओं को तोड़ने के लिए जानी जाती है.

उनकी चर्चित किताबों में ‘Autobiography of Red’, ‘Eros the Bittersweet’, ‘Men in the Off Hours’ और ‘Norma Jeane Baker of Troy’ शामिल हैं.

उनकी कई रचनाओं में प्राचीन ग्रीक मिथकों और आधुनिक जीवन के बीच संबंध दिखाई देता है.

कविता के साथ अनुवाद में भी बनाई पहचान कार्सन ने प्राचीन ग्रीक साहित्य के कई महत्वपूर्ण ग्रंथों का अनुवाद भी किया है.

उनके अनुवाद केवल भाषा बदलने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्हें साहित्यिक रचनाओं के रूप में भी पहचान मिली.

इसी वजह से उनका काम कविता, साहित्यिक शोध और अनुवाद के बीच एक अलग तरह का मेल प्रस्तुत करता है.

कितनी होगी पुरस्कार राशि? 2026 के साहित्य नोबेल के साथ कार्सन को 12 मिलियन स्वीडिश क्रोनर की पुरस्कार राशि मिलेगी, जो लगभग 12 करोड़ रुपये के बराबर है.

पुरस्कार की औपचारिक प्रस्तुति दिसंबर में स्टॉकहोम में होगी. 2025 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक लास्लो क्रास्नाहोरकाई को मिला था. वहीं 2024 में दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को यह सम्मान दिया गया था.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।