कनहर डैम प्रभावित गांवों में 01 से 15 सितंबर तक गांव में ही सुनी जाएंगी प्रभावित परिवारों की समस्याएं

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) सोनभद्र / उत्तर प्रदेश - कनहर डैम से प्रभावित परिवारों की भूमि, पुनर्वास एवं अन्य लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में कनहर विभाग एवं संबंधित राजस्व अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित परिवारों से जुड़े प्रकरणों के समाधान को प्राथमिकता देते हुए विभागीय समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ओबरा एवं उप जिलाधिकारी दुद्धी को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में भूमि की रजिस्ट्री, सत्यापन एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं से संबंधित लंबित प्रकरणों ...
📡 स्रोत: NewsData.io