मनोरंजन

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:3000 किलो कुट्‌टू का आटा सीज, मेयर-नगर आयुक्त आमने-सामने; हॉस्टल में घुसा मगरमच्छ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:3000 किलो कुट्‌टू का आटा सीज, मेयर-नगर आयुक्त आमने-सामने; हॉस्टल में घुसा मगरमच्छ

नमस्कार, कानपुर की कल (शनिवार) की 10 बड़ी खबरें… नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग ने छापेमारी कर 3000 किलो कुट्‌टू का आटा सीज किया। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में मंगल भवन समेत तीन मुद्दों पर मेयर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त आमने-सामने आए। चंद्रशेखर आजाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हॉस्टल में मगरमच्छ घुसा।

छात्रों ने उसे डस्टबिन में बंद किया। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों का VIDEO देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें 1- महापौर और नगर आयुक्त फिर आमने-सामने, मंगल भवन समिति समेत 3 फैसले निरस्त करने का दावा कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में मंगल भवन की समिति, कन्वेंशन सेंटर के टेंडर और 15% से बिलो टेंडर के मुद्दे पर महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय आमने-सामने आ गए।

कार्यकारिणी ने तीनों फैसले निरस्त करने का दावा किया। वहीं, नगर आयुक्त ने फैसलों को नियमसंगत बताते हुए शासन से कानूनी राय मांगने की बात कही। इसके अलावा 50 वार्डों को 20-20 लाख रुपए विकास कार्यों के लिए देने पर सहमति बनी। पढ़ें पूरी खबर...

2- CSA के हॉस्टल में निकला मगरमच्छ, छात्रों ने डस्टबिन में बंद किया; निजी संस्था ने किया रेस्क्यू कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरुणा बॉयज हॉस्टल में शुक्रवार देर रात मगरमच्छ निकलने से हड़कंप मच गया। टॉयलेट पहुंचे छात्र ने उसे देखा तो प्रशासन को सूचना दी।

वन विभाग और चिड़ियाघर की टीम नहीं पहुंचने पर छात्रों ने मगरमच्छ को डस्टबिन में बंद कर दिया। बाद में ऑल इंडिया स्नेक अवेयरनेस एसोसिएशन के सदस्य सक्षम दीक्षित ने रेस्क्यू कर उसे चिड़ियाघर प्रशासन को सौंप दिया। पढ़ें पूरी खबर… 3- BJP मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- ओवैसी मुसलमानों को डराने आए, मेरे परिवार को काफिर तक कहा गया कानपुर के साजिद अनस उस्मानी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय, विशेषकर मुस्लिम समाज को भाजपा के पक्ष में लाने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दैनिक भास्कर ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अनस उस्मानी से बातचीत की। उन्होंने कहा- भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करती है।

विपक्षी दल केवल मुस्लिम समाज को डराने और बरगलाती है। पढ़ें पूरी खबर...

4- सपा नेता चुनाव आयुक्त के पुतले को फांसी देने पहुंचे, पुलिस ने रामादेवी फ्लाईओवर से छीना कानपुर में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार दोपहर रामादेवी-जाजमऊ फ्लाईओवर पर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव खालिद रजा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव आयुक्त के पुतले को फांसी देने पहुंचे थे।

इसकी भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सपाइयों के हाथ से पुतला छीनकर जीप में रख लिया। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद पुलिस खालिद रजा को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पढ़ें पूरी खबर… 5- शहर की गलियां बनीं बंगाल, चाय की दुकान पर आगजनी, रंजीतपुरवा में दंगों का शोर कानपुर के धनकुट्टी के रंजीतपुरवा की गलियों में ‘गांधी एंड माय मदर’ के डायरेक्टर सुधीर मिश्रा खुद पहुंचे।

उन्होंने संकरी गलियों में घूमकर फिल्म के दृश्यों के लिए तैयार किए गए सेट का जायजा लिया। वह करीब तीन घंटे तक वहां रहे। इस दौरान वह असिस्टेंट डायरेक्टर से बातचीत करते और कलाकारों को उनके संवाद समझाते नजर आए। इसी लोकेशन पर रंजीतपुरवा की गलियों को पश्चिम बंगाल की गलियों जैसा रूप दिया गया।

इसके लिए बंगाली भाषा में लिखे बोर्ड लगाए गए। पढ़ें पूरी खबर… 6- पितृ विसर्जन पर गंगा घाटों में उमड़ी भीड़, पूजा अर्चना के बाद जल अर्पित किया, विदा किए पितर कानपुर में पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर शनिवार को शहर के गंगा घाटों पर लोग अपने पितरों को विदाई देने पहुंचे। सुबह से ही बिठूर घाट, सरसैया घाट, मैगजीन घाट समेत गंगा किनारे स्थित विभिन्न घाटों पर लोगों की आवाजाही शुरू हो गई।

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पितरों का स्मरण किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। घाटों पर पुरोहितों ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। पढ़ें पूरी खबर… 7- कानपुर में 27.88 लाख के 101 गुम मोबाइल बरामद, उम्मीद छोड़ने के बाद मोबाइल मिला कानपुर के दक्षिण जोन में पुलिस ने गुम और खोए हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इनकी अनुमानित कीमत 27 लाख 88 हजार 50 रुपए बताई गई है। पुलिस ने सर्विलांस टीम और CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन तलाशे। बरामद मोबाइल कानपुर के अलावा दूसरे जिलों और राज्यों से भी मिले हैं। पुलिस ने नवरात्रि से पहले सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय से मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे फोन पाकर खिल उठे।

पढ़ें पूरी खबर… 8- कानपुर में 3000 किलो कुट्‌टू का आटा सीज, नवरात्रि से पहले 7 जगहों पर छापा कानपुर में नवरात्र के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को छापेमारी कर 3,038 किलो खाद्य सामग्री सीज की। इसमें सचेंडी के कोल्ड स्टोरेज से 3 हजार किलो साबुत कुट्टू शामिल है। सीज सामग्री की कीमत करीब 1.60 लाख रुपए है।

टीम ने कुट्टू, सिंघाड़े के आटे, मिर्च पाउडर, घी और फलाहारी मिक्सचर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर...

9- विधानसभा अध्यक्ष के आवास के बाहर बुजुर्ग का धरना, नगर निगम की अनदेखी से नाराज, बोले- अपमानित व्यवहार हुआ कानपुर में नगर निगम की समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज दिव्यांग बुजुर्ग शनिवार को लालबंगला स्थित विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। पनकी के रतनपुर निवासी प्रदीप श्रीवास्तव का आरोप है कि वह छह महीने से नगर निगम और विधानसभा अध्यक्ष के आवास के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई।

सुबह 10 बजे शुरू हुआ धरना शाम तक जारी रहा। पुलिस उन्हें समझाने के बाद चौकी ले गई, लेकिन वहां से लौटते ही वह दोबारा धरने पर बैठ गए। पढ़ें पूरी खबर… 10- शिवराजपुर में सांप के डसने से छात्रा की मौत, घर में अंधेरे में नहीं दिखा कानपुर के शिवराजपुर क्षेत्र के राधन गांव में शनिवार सुबह सांप के काटने से कक्षा 9 की छात्रा मोनिका (13) की मौत हो गई।

घर में अंधेरा होने के कारण उसे सांप दिखाई नहीं दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां से हैलट अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोनिका पांच बहनों में एक थी। उसके पिता बाराती गौतम खेती-किसानी करते हैं। घटना से परिवार में मातम है। पढ़ें पूरी खबर…

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।