अपराध

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:बकरा कारोबारी से लूट करने वाले अरेस्ट, अस्पताल के बाहर बेड डालकर लेटे सपाई; जालसाज गिरफ्तार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:बकरा कारोबारी से लूट करने वाले अरेस्ट, अस्पताल के बाहर बेड डालकर लेटे सपाई; जालसाज गिरफ्तार

नमस्कार, कानपुर की कल (रविवार) की 10 बड़ी खबरें...बकरा कारोबारी से लूट करने वाले अरेस्ट। 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला जालसाज गिरफ्तार। फर्जी एग्रीमेंट से जमीन कब्जाने की साजिश की थी। नौकरी छूटने के बाद युवक ने सुसाइड किया। 3 महीने पहले ही घर आया था। पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका।

पति बोला- सालभर पहले पत्नी छोड़कर गई थी, युवक की दिसंबर में शादी थी। कानपुर में डिवाइडर से बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद 6 फीट उछलकर रेलिंग पर लटक गया। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें...। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए 01- व्यापारी से 4.31 लाख की लूट का खुलासा:11 युवकों की गैंग ने लग्जरी कार से बकरा व्यापारी को लूटा कानपुर के शिवराजपुर में बकरा कारोबारी से 4.31 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच लुटेरों को पुलिस ने अरेस्ट करके वारदात का खुलासा कर दिया।

कारोबारी का ड्राइवर ही वारदात का मास्टर माइंड निकला, उसने ही अपने दोस्तों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने का प्लान तैयार किया और पल-पल की लोकेशन देने के साथ ही जानकारी देकर वारदात को अंजाम दिलवाया। पूरी खबर पढ़ें 02- डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत: टक्कर के बादउछलकर रेलिंग पर जा लटका रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। टक्कर के बाद दोस्त बाइक से उछलकर सुरक्षा रेलिंग पर जा लटका, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस के मुताबिक, फेथफुलगंज निवासी मोहम्मद अफजल (26) अपने दोस्त मंशन के साथ बाइक से जा रहा था। बाइक अनियंत्रित होने के बाद टकरा गई।पूरी खबर पढ़ें 03- मुरे कंपनी पुल से 25 फीट नीचे गिरी कार:दो युवक फंसे, एक गंभीर घायल कैंट के मुरे कंपनी पुल पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट नीचे जा गिरी।

हादसे में कार सवार दो युवक अंदर फंस गए। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। रेलबाजार निवासी अमित (25) गंभीर घायल है। अविनाश (27) को मामूली चोट आई है। कार के चारों एयरबैग खुल गए थे।पूरी खबर पढ़ें 04- पचास लाख की रंगदारी मांगने वाला जालसाज अरेस्ट:फर्जी एग्रीमेंट से जमीन कब्जाने की थी साजिश जमीन पर कब्जे के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में चकेरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

उसे रविवार दोपहर 2:45 बजे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब 7500 वर्गगज जमीन पर कब्जे की साजिश की थी। उन्होंने जमीन मालिक से दबाव बनाकर 1.30 लाख रुपये भी वसूल लिए थे।पूरी खबर पढ़ें 05- पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका: पति बोला- सालभर पहले पत्नी छोड़कर गई थी, युवक की दिसंबर में शादी थी कानपुर में शनिवार सुबह रेलवे लाइन किनारे एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव फंदे से लटके मिले।

जेब से मिले आधार कार्ड और करीब एक किलोमीटर दूर खड़ी बाइक से दोनों की पहचान हुई। रविवार को दोनों के परिवार वाले पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। पहचान उन्नाव के जवाहरखेड़ा निवासी मालती देवी (27) और कोतवाली थाना के खुमान खेड़ा निवासी ओम (22) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया- दोनों में अफेयर था।

पूरी खबर पढ़ें 06-नौकरी छूटने के बाद युवक ने सुसाइड किया: 3 महीने पहले घर आया था कल्याणपुर के अशोक नगर में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह करीब तीन महीने पहले नौकरी छोड़कर कानपुर लौटा था और इसके बाद से तनाव में रहता था।देर रात कमरे में उसे अचेत अवस्था में मिलने के बाद परिजन बारासिरोही सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अशोक नगर निवासी अजय कुमार द्विवेदी सरकारी अस्पताल में तैनात हैं। आयुष चंडीगढ़ के एक कॉलेज में काम करता था।पूरी खबर पढ़ें 07- 3 साल के मासूम को डेंगू: 75 वर्ष के बुजुर्ग को स्वाइन-फ्लू, बदलते मौसम में संक्रमण के मरीज बढ़े कानपुर में बदलते मौसम के साथ संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ने लगा है।

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में लगातार दूसरे दिन स्वाइन फ्लू का एक नया मरीज सामने आया। वहीं, तीन साल के मासूम समेत डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। जिले में इस साल डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 114 पहुंच गई है। शहर के हैलट, उर्सला, कांशीराम, सीएचसी सेंटर समेत निजी लैबों में जांच के लिए मरीज पहुंच रहे हैं।पूरी खबर पढ़ें 08- कानपुर नगर निगम में फर्मों के रजिस्ट्रेशन में मिली गड़बड़ी:आयकर, टर्नओवर के प्रमाण तक नहीं मिले कानपुर नगर निगम में फर्मों के पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया पर चल रही दस्तावेजों की जांच को लेकर बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं।

सीडीओ अभिनव जे जैन की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी ने नगर निगम से उपलब्ध कराई गईं 20 पंजीकरण फाइलों में से 8 की रैंडम जांच की। इनमें कई फाइलों में योग्यता से जुड़े प्रमाणपत्र और जरूरी एनओसी तक नहीं मिले। पूरी खबर पढ़ें 09- अस्पताल के बाहर बेड डालकर प्रदर्शन: सपा नेता बोले- 100 बेड के अस्पताल की इमारत बनी, इलाज नहीं नौबस्ता स्थित 100 बेड के सरकारी अस्पताल को जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर धरना दिया गया।

सपा युवजन सभा महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी के नेतृत्व में अस्पताल के बाहर कार्यकर्ता पहुंचे। अस्पताल को तत्काल शुरू करने और स्टाफ व संसाधनों की व्यवस्था कराने की मांग की। चेतावनी दी कि स्वास्थ्य मंत्री के कानपुर आगमन पर अस्पताल के संचालन को लेकर ठोस घोषणा नहीं हुई तो विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।पूरी खबर पढ़ें 10- ओवैसी बोले-तुम्हारा अखिलेश भैया आया तो कितने दंगे हुए थे?:AIMIM से गठबंधन का ऑफर दिया, कहा- यूपी में BJP को रोकना है तो साथ आइए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कानपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा, 2027 का विधानसभा चुनाव आ रहा है तो कह रहे हैं, ‘भैया आ रहे हैं।’ अच्छा, तुम्हारा ‘भैया’ आ गया तो क्या हुआ था?

कितने दंगे हुए थे? पढ़िए पूरी खबर

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।