कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:चोरों ने 2 लाख रुपए के ड्राई फ्रूट चुराए, महिला सुसाइड केस में कोचिंग संचालक अरेस्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नमस्कार, कानपुर की कल (शनिवार) की 10 बड़ी खबरें… सुसाइड करने वाली महिला सिपाही का 23 साल बड़े कोचिंग संचालक से अफेयर था। सुसाइड वाले दिन भी दोनों के बीच तीन बार बात हुई थी। पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। नयागंज में मेवा कारोबारी की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने 2 लाख रुपए के ड्राई फ्रूट और 35 हजार रुपए चुरा लिए।
इसी दुकान में 6 महीने पहले भी चोरी हुई थी। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलसिलेवार खबरें… 1- 23 साल बड़े पूर्व फौजी से महिला सिपाही का अफेयर, 9 महीने में 5 हजार से ज्यादा बार फोन पर बात कानपुर में सुसाइड करने वाली महिला सिपाही का 23 साल बड़े कोचिंग संचालक के साथ अफेयर था।
महिला सिपाही और उसके प्रेमी के बीच 9 महीने में 5 हजार से अधिक बार फोन पर बात हुई। पुलिस को मिले कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों के बीच सबसे लंबी बातचीत करीब 4 घंटे की थी। पढ़ें पूरी खबर… 2- चमनगंज में हिस्ट्रीशीटर ने कैफे संचालक को बीच सड़क पीटा, TET फार्म भरने में मात्रा में हुई थी हेरफेर चमनगंज के रूपम चौराहे पर TET आवेदन फार्म में मात्रा गलत होने पर हिस्ट्रीशीटर ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर कैफे में धावा बोल जमकर मारपीट की।
इतना ही नहीं बीच सड़क मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे दरोगा के सामने भी दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलते रहे। पढ़ें पूरी खबर…. 3- सपा MLA बोले- AIMIM चुनाव नहीं लड़ती, हौवा बनाती:कैंट में औवेसी ने हसन रूमी पर उठाए थे सवाल विधानसभा चुनाव में कानपुर की 7 सीटों पर AIMIM के चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
इसके बाद कैंट से समाजवादी पार्टी के विधायक हसन रूमी ने AIMIM के चुनाव लड़ने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा- AIMIM उन सीटों पर चुनाव लड़ती है, जहां मुस्लिम विधायक या मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक होती है। पढ़ें पूरी खबर…. 4- 4 दिन से लापता LLB छात्रा का शव मिला:कानपुर में रेलवे ट्रैक किनारे मिला, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया कानपुर में 4 दिन से लापता एलएलबी सेकेंड ईयर की छात्रा रुचि पाल (23) का शव रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला।
पिता का कहना है कि लगातार पुलिस से उसकी तलाश कराने की गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद प्रभावी ढंग से तलाश नहीं की। पढ़ें पूरी खबर… 5- कानपुर में 2 लाख के ड्राई फ्रूट चोरी:दीवार में सेंध लगाकर दुकान में घुसे चोर, 35 हजार रुपए भी ले गए कानपुर में मेवा कारोबारी की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने 2 लाख रुपए के ड्राई फ्रूट और 35 हजार रुपए चुरा लिए।
शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण बाजार बंद था। इस दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर…. 6- कानपुर में रेलवे पटरी किनारे 700 घरों पर संकट:रेलवे ने 15 दिन दिए खाली करने के लिए कानपुर के कैंट विधानसभा क्षेत्र में रेलवे पटरी किनारे बसे करीब 700 कच्चे मकानों पर बेघर होने का संकट गहरा गया है।
संजय नगर, कैंट-72 और गेट नंबर-42 के आसपास नाले के निर्माण के लिए रेलवे की ओर से इन मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। पढ़ें पूरी खबर…. 7- मां की फटकार के बाद युवक फंदे से लटका मिला:कल्याणपुर में नशे में घर पहुंचा था, विवाद के बाद दूसरे कमरे में गया कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शराब पीकर घर पहुंचे युवक का अपनी मां से विवाद हो गया।
मां ने शराब पीकर घर आने पर उसे फटकार लगाई और दोबारा शराब न पीने के लिए कहा। इससे नाराज युवक दूसरे कमरे में चला गया। मां को लगा कि वह सोने चला गया है। पढ़ें पूरी खबर…. 8- CM ग्रिड सड़क का देर रात DM ने निरीक्षण किया, 30 अक्टूबर तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम कानपुर में दीपावली से पहले सड़कें दुरुस्त होंगी।
सफाई व्यवस्था भी सुधरेगी। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। देर रात जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शहर के कई इलाकों का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और सीडीओ अभिनव जे.
जैन भी रहे। पढ़ें पूरी खबर…. 9- कानपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार:शुक्लागंज में 113.08 मीटर दर्ज किया गया, कटरी किनारे गावों में बढ़ी चिंता कानपुर में गंगा का जलस्तर शनिवार शाम 4 बजे चेतावनी बिंदु को पार कर गया। शुक्लागंज में जलस्तर 113.08 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे कटरी क्षेत्र के गांवों में एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।
पढ़ें पूरी खबर…. 10- निलंबित एआरटीओ को हाईकोर्ट से राहत:आलोक सिंह फिर कार्यालय पहुंचे, छापेमारी में 12 से ज्यादा दलाल पकड़े गए थे कानपुर आरटीओ कार्यालय में 24 अगस्त को जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की थी। इसके बाद एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया था।
अब इलाहाबाद हाई कोर्ट से उन्हें राहत मिली है। पढ़ें पूरी खबर….
📡 स्रोत: NewsData.io