देश

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:डॉक्टर का ड्राइवर देख रहा मरीज, बाढ़ में सैकड़ों बीघा सब्जी बही; बेसुध युवक पर किया पेशाब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:डॉक्टर का ड्राइवर देख रहा मरीज, बाढ़ में सैकड़ों बीघा सब्जी बही; बेसुध युवक पर किया पेशाब

कानपुर की कल (बुधवार) की 10 बड़ी खबरें...रामादेवी के कांशीराम अस्पताल में ईएमओ पद पर तैनात डॉ.

रामकेश कोर्ट में एविडेंस के लिए गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में उनका ड्राइवर मरीजों को दवा लिखता रहा। वहीं, रावतपुर थाना क्षेत्र में नशे में सड़क किनारे बेसुध पड़े एक युवक पर यूरिन करने का मामला सामने आया। इधर, जाजमऊ पुल को मरम्मत के लिए 90 दिन बंद रखने के फैसले पर आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने मरम्मत की समय-सीमा कम करने के साथ काम में तेजी लाने की मांग की है। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें...। अब सिलसिलेवार खबरें पढ़िए... 1.

करोड़पति कारोबारी की बहू दुपट्‌टे से मुंह छिपाती रही:कानपुर में पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची, बोली-फोटो खींचने वालों को रोको कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्यारोपी बहू बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान चेहरा छिपाती नजर आई। वह दुपट्टे से लगातार चेहरा ढकती रही और कैमरों से बचती नजर आई।

उसने पुलिसकर्मियों से कहा- इनको रोको। इस दौरान उसकी बहन और भाई भी उससे मिलने कोर्ट पहुंचे। मामले को एसीजेएम कोर्ट में ट्रांसफर किया गया। पढ़िए पूरी खबर... 2. 5,600 करोड़ की ठगी में रिटायर्ड दरोगा का बेटा सरेंडर, 4 खातों में 8 दिन में ₹7.53 करोड़ का ट्रांजेक्शन कानपुर में 5,600 करोड़ की ठगी के मामले में फरार चल रहे रिटायर्ड दरोगा ताजदार के बेटे इखलाख हुसैन ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सरेंडर कर दिया।

पुलिस पूछताछ में इखलाख ने बताया कि गिरोह में शामिल मो.

आमिर उसके बैंक खातों को हैंडल करता था। जांच में उसके चार खातों में महज 8 दिन में ₹7.53 करोड़ के ट्रांजेक्शन मिले हैं। यह ठगी गेमिंग एप के जरिए हुई थी। पढ़िए पूरी खबर... 3.

कानपुर में सीवर के गड्‌ढे में गिरा बाइक सवार, VIDEO:हेलमेट ने बचाई जान; मरम्मत के बाद गड्‌ढा बंद करवाना भूले जिम्मेदार कानपुर में नगर निगम की लापरवाही से बड़ा हादसा टल गया। जाजमऊ के हिंदुस्तान कंपाउंड में मंगलवार देर रात डिलीवरी बॉय बाइक समेत खुले गड्ढे में जा गिरा। हेलमेट पहने होने से उसकी जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पढ़िए पूरी खबर... 4.

सपा छात्र सभा की नीली ड्रेस पर सियासत: भीम आर्मी बोली- रंग बदलने से कुछ नहीं होगा, BJP ने कहा- ड्रेस नहीं, विचारधारा और मानसिकता बदलें सपा छात्रसभा के नए ड्रेस कोड को लेकर सियासत गरमा गई है। छात्रसभा ने नीली जींस और नीली टी-शर्ट को ड्रेस कोड बनाया है। 15 सितंबर से प्रदेश के कॉलेजों, यूनिवर्सिटी और हॉस्टलों में 15 दिन का अभियान शुरू किया गया है। छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनसे सरकार को लेकर सुझाव लिए जाएंगे। भीम आर्मी ने इसे राजनीतिक लाभ की कोशिश बताया है। पढ़िए पूरी खबर... 5.

बेसुध युवक पर यूरिन करने का वीडियो:कानपुर के रावतपुर में सामने आया मामला, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रावतपुर में नशे में बेसुध पड़े युवक के साथ आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है, तभी दूसरा उसके पास पहुंचकर उसके सिर पर यूरिन करता नजर आता है। इसके बाद आरोपी उसके सिर पर पानी भी डालता है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पढ़िए पूरी खबर... 6.

जाजमऊ पुल की मरम्मत में तेजी लाने की मांग: विधायक अमिताभ बाजपेई ने DM को लिखा पत्र, कहा- 90 दिन पुल बंद करने की अवधि कम हो जाजमऊ पुल को मरम्मत के लिए 90 दिनों तक बंद रखने के फैसले पर आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने चिंता जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मरम्मत की समय-सीमा घटाने और काम में तेजी लाने की मांग की। विधायक ने कहा कि पुल बंद रहने से कानपुर-उन्नाव के बीच रोजाना आने-जाने वाले कामगारों और कर्मचारियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। पढ़िए पूरी खबर... 7.

कानपुर कचहरी में वकीलों की हड़ताल: न्यायिक कामकाज ठप, हजारों वादकारी लौटे; एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट समेत 7 मांगों को लेकर प्रदर्शन कानपुर कचहरी में बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मांगें पूरी होने तक सप्ताह में एक दिन हड़ताल के फैसले के बाद वकीलों ने कचहरी परिसर में नारेबाजी कर काम बंद कराया। अदालतों में कामकाज प्रभावित होने से दूर-दराज से आए हजारों वादकारियों को तारीख लेकर लौटना पड़ा। स्टांप वेंडर और फोटोकॉपी की दुकानें भी बंद रहीं। पढ़िए पूरी खबर... 8.

बाढ़ से सैकड़ों बीघा सब्जी की फसल बही: कानपुर के ग्रामीण बोले- सारी कमाई चली गई, बुखार और खुजली के मरीज बढ़े “कमाई तो बहुत होने वाली थी, लेकिन सब पानी में बह गई। कई तरह की सब्जियां बोई थीं, एक भी नहीं बची। अब सरकार कुछ मदद कर दे तो फिर से काम शुरू हो सके।” यह कहना है कानपुर के कटरी क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त भोपालपुरवा गांव की विमला देवी का। गंगा की बाढ़ ने उनकी फसल के साथ कमाई की उम्मीदें भी बहा दीं। पढ़िए पूरी खबर... 9.

डॉक्टर कोर्ट गए तो ड्राइवर OPD में मरीज देखने लगा: कानपुर के सरकारी अस्पताल में दवा लिखी, CMS की चेतावनी- दोबारा मिले तो FIR कराएंगे कानपुर के कांशीराम अस्पताल में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ का मामला बुधवार दोपहर सामने आया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर की पोस्ट पर तैनात डॉ.

रामकेश कोर्ट एविडेन्स में पेशी पर गए थे। ऐसे में डॉक्टर का ड्राइवर मरीजों को दवा लिखने के लिए बैठ गया। OPD में डॉक्टर के बगल कुर्सी लगाई। एक-एक कर मरीज पहुंचे और ड्राइवर ने पर्चे पर दवा लिखी। पढ़िए पूरी खबर... 10.

कानपुर में PM मोदी के जन्मदिन पर 76 हजार दीये जलेंगे: मोतीझील के कारगिल पार्क में होगा ड्रोन शो, 25 साल के कामों की दिखेगी झलक कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मोतीझील के कारगिल पार्क में 76 हजार दीये जलाए जाएंगे। कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात 8 बजे से ड्रोन शो होगा, जिसमें आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी के जरिए प्रधानमंत्री के पिछले 25 साल के कार्यों की झलक दिखाई जाएगी। सांसद के मुताबिक, शहर में पहली बार ऐसा आयोजन होगा। पढ़िए पूरी खबर...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।