कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:दुबई में बैठे सुल्तान मिर्जा गैंग के 3 मेंबर अरेस्ट, टीला दरकने से 2 मकान गंगा में समाए
कानपुर की कल (शनिवार) की 10 बड़ी खबरें...2800 साल पुराना टीला दरकने से 2 मकानों का हिस्सा गंगा में समा गया। बिरहाना रोड पर जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। पशुबाड़े की छत ढहने से मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई। 18 फीट गड्ढे में बैठने वाले सपा MLA हसन रूमी बोले- सड़क दरक रही थी; अफसरों को बताया, नहीं आए तो उतर गया।
दुबई में बैठे सुल्तान मिर्जा गैंग के तीन मेंबर अरेस्ट हुए। एक साल में 100 करोड़ का साइबर फ्रॉड किया। दिन में धूप के बाद शाम में बारिश शुरू हुई। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें...।
अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए 1- बिरहाना रोड पर भरभराकर गिरा जर्जर मकान-VIDEO:नील वाली गली में हादसे से मची अफरा-तफरी कानपुर में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बीच जर्जर मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह बिरहाना रोड स्थित नील वाली गली में एक पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया।
हादसे के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। नील वाली गली में 58/19 में मथुरा दास रामकुमार का ट्रस्टी हैं। यह मकान सालों पुराना था और मथुरा दास रामकुमार के ट्रस्ट का था।
पूरी खबर पढ़ें 2- पशुबाड़े की छत ढही:मलबे में दबकर युवक की मौत,10 बकरियां घायल कानपुर के घाटमपुर में शुक्रवार देर रात बारिश के बीच पशुबाड़े की छत और दीवार अचानक ढह गई। हादसे में अंदर सो रहा युवक और करीब 10 बकरियां मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर युवक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के इटर्रा गांव के मजरा मोहनपुर की है।पूरी खबर पढ़ें 3- 2800 साल पुराना टीला दरका:दो मकानों का हिस्सा गंगा में समाया, गृहस्थी बही कानपुर के जाजमऊ में गंगा किनारे स्थित 2800 साल पुराना ऐतिहासिक टीला एक बार फिर दरक गया।
टीले का हिस्सा खिसकने से दो मकानों का कुछ हिस्सा गंगा में समा गया, जिससे घरों में रखा हजारों रुपये का सामान भी तेज धारा में बह गया। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे सामने आई। टीले के ठीक किनारे बने मुख्तार के मकान के स्टोर का एक हिस्सा अचानक गंगा में गिर गया।
पूरी खबर पढ़ें 4- 18 फीट गड्ढे में बैठने वाले सपा MLA का इंटरव्यू:हसन रूमी बोले- अफसरों को बताया, नहीं आए कानपुर की जाजमऊ सरैया वीआईपी रोड पर सड़क धंसने के विरोध में समाजवादी पार्टी के विधायक हसन रूमी करीब 18 फीट गहरे गड्ढे में उतरकर 4.5 घंटे तक बैठे रहे।
दैनिक भास्कर ने बातचीत कर जानने की कोशिश की आखिर विधायक गड्ढे में क्यों उतरे। विधायक के मुताबिक, गड्ढे के अंदर सफोकेशन था। ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही थी।
इस दौरान पीछे ओर दाईं तरफ से सड़क लगातार दरक रही थी।पूरी खबर पढ़ें 5- दुबई में बैठे सुल्तान मिर्जा गैंग के 3 मेंबर अरेस्ट:कानपुर पुलिस ने पकड़ा, 100 करोड़ का साइबर फ्रॉड दुबई में बैठे साइबर ठग सुल्तान मिर्जा के तीन गुर्गों को कानपुर की फजलगंज पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों ने ऑनलाइन गेमिंग एप, डिजिटल फ्रॉड, म्यूल अकांउट खुलवाकर ठगी एक साल में 100 करोड़ के साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया था। पुलिस के छापेमारी के बाद दो आरोपी फरार हो गए है, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से दुबई नंबर के सिम भी बरामद हुए हैं।
पूरी खबर पढ़ें 6- एक्सीलेटर लॉक से बेकाबू हुई कार, 3 को टक्कर मारी, 2 दुकानें तोड़ी कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना मोड़ पर शनिवार दोपहर एक इलेक्ट्रिक कार अचानक बेकाबू हो गई। चालक के मुताबिक कार का एक्सीलेटर लॉक हो गया था, जिससे उसकी रफ्तार कम नहीं हो रही थी।
कार सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मारते हुए सैलून में जा घुसी। इसके बाद दो अन्य दुकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए रेलवे ट्रैक की दीवार तोड़कर पटरी पर पहुंच गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।
पूरी खबर पढ़ें 7- तीसरे दिन भी दुर्घनाग्रस्त-विमान की जांच, बारिश बनी मुसीबत:विमान के इंजन-पार्ट्स को सीज किया कानपुर में क्रैश हुए विमान की हादसे के बाद तीसरे दिन भी जांच जारी है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते जांच टीमों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जांच कर रही टीमों ने विमान में लगे दोनों इंजनों को सीज करके सुरक्षित रख लिया है। इसके साथ ही विमान के मलबे को भी टीम समेट रही है। ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी के शव का शनिवार दोपहर पोस्टमॉर्टम होने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पूरी खबर पढ़ें 8- अधिकारियों से पूछताछ के लिए SIT के 30 सवाल तैयार, नगर निगम की 17 फाइलों में मिली गड़बड़ी कानपुर नगर निगम में टेंडर रैकेट की जांच कर रही एसआईटी ने बुधवार को जब्त की गई 17 फाइलों की दो दिन तक जांच की। टीम ने ई-टेंडरिंग और लॉटरी प्रक्रिया को समझने के साथ फाइलों में सामने आई खामियों का भी परीक्षण किया।
प्राथमिकता के आधार पर पूछताछ के लिए एसआईटी ने 30 सवाल तैयार किए हैं। अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ें 9- यात्रियों को त्योहार पर मिली राहत:रेलवे ने 8 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए कानपुर में त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। रेलवे ने 8 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है।
इनमें इंदौर-हजरत निजामुद्दीन, वडोदरा-मऊ, प्रतापनगर-लालकुआं और सूरत-छपरा स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
इन ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ने से कानपुर और आसपास के यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों का विकल्प मिलेगा।पूरी खबर पढ़ें 10- ग्रीनपार्क में बारिश ने बिगाड़ा UP T-20 का खेल: मेरठ-लखनऊ का मैच रद्द, दोनों टीमों को 1-1 अंक कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे उत्तर प्रदेश टी-20 (UP T-20) लीग सीजन-4 के कानपुर चरण में शनिवार (29 अगस्त) को बारिश ने खलल डाल दिया।
मेरठ मावेरिक्स और लखनऊ फाल्कन्स के बीच खेला गया मुकाबला तेज बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। शाम 5:30 बजे मैच को आखिरकार रद्द करने का फैसला लिया गया और दोनों टीमों में एक-एक अंक बांट दिया गया।पूरी खबर पढ़ें
📡 स्रोत: NewsData.io