कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कब्रिस्तान पर बुलडोलजर चला, प्रेमी-प्रेमिका का शव लटका मिला, 5 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नमस्कार, कानपुर की कल (शनिवार) की 10 बड़ी खबरें...कमिश्नरेट के 5 आईपीएस अफसरों का तबादला हो गया है। बर्रा में कब्रिस्तान पर बुलडोजर चलाकर 3 हजार वर्गमीटर सरकारी जमीन कब्जामुक्त कराई गई। पेड़ पर प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके मिले। ज्वैलर्स के घर से 75 लाख की चांदी चोरी हो गई। CCTV में संदिग्ध चोर झोला लेकर जाता दिखा।
करोड़पति कारोबारी की बहू ने सुपारी किलर को चाभी देने की बात से इंकार किया है। अब 22 सितंबर को कोर्ट में अगली पेशी होगी। 'हनुमान अंश' के सिंगर सुनील बोले-प्रभु ने जिंदगी बदल दी। जन्म से नेत्रहीन हैं। 9 साल की उम्र से गाने गाए। अब CM योगी से मिलने की इच्छा है। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें...।
अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़ें कानपुर कमिश्नरेट से 5 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर:IPS अरीबा नोमान और अभय नाथ त्रिपाठी को कानपुर भेजा गया यूपी के 35 आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग में सबसे ज्यादा कानपुर जिले से 5 अफसरों का एक साथ ट्रांसफर हुआ है। यहां पर अभी सिर्फ दो अफसरों की नियुक्ति की गई है।
तेज तर्रार महिला आईपीएस अरीबा नोमान और अभय नाथ त्रिपाठी को कानपुर भेजा गया है। यहां से पांच अफसरों का अलग-अलग जिलों में ट्रांसफर हुआ है। विधानसभ चुनाव से पहले जिले में तीन साल पूरे कर चुके अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। पूरी खबर पढ़ें कारोबारी की बहू बोली-मैंने कोई चाभी किलर को नहीं दी, अब अगली सुनवाई 22 सितंबर को कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल में बंद बहू शालू, सुपारी किलर विशाल और उसके साथी राज किशोर को शनिवार दोपहर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस ने रिमांड मांगी। शालू के वकील शिवाकांत दीक्षित ने पुलिस कस्टडी रिमांड का विरोध किया। पुलिस की ओर से दी गई दलील को शालू ने सिरे से खारिज किया है। उसने कहा- मैंने फ्लैट की कोई चाभी सुपारी किलर को नहीं दी है।पूरी खबर पढ़ें कानपुर में पेड़ पर लटके मिले युवक-महिला के शव:पुलिस की जांच में दोनों प्रेमी-प्रेमिका, महिला 2 बच्चों की मां; हत्या-आत्महत्या के एंगल पर जांच कानपुर में शनिवार की सुबह करीब 11:30 बजे रेलवे लाइन किनारे एक ही पेड़ पर युवक और महिला के शव लटके मिले।
पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का माल सामने आया है। महिला की बहन के मुताबिक दोनों का आपस में अफेयर था। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के सुभौली गांव के पास का है।पूरी खबर पढ़ें ज्वैलर्स के घर से 75 लाख की चांदी चोरी:कानपुर में सप्ताह भर पहले दुकान से लाए थे, CCTV में झोला लेकर जाता दिखा संदिग्ध फीलखाना में ज्वैलर्स के घर से चोरों ने 75 लाख रुपए की चांदी समेत कैश पार कर दिया।
लॉकर खुला देख ज्वैलर्स ने अलमारी खंगाली तो चांदी की सिल्ली गायब मिली। घटना की जानकारी पर एसीपी कोतवाली समेत फीलखाना थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। ज्वैलर्स ने बताया कि 12 सितंबर को उन्होंने चांदी घर में रखी थी। घटना के समय परिवार घर की पहली मंजिल पर मौजूद था। सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध दिखा है।पूरी खबर पढ़ें कानपुर में कब्रिस्तान पर चला KDA का बुलडोजर:3 हजार वर्गमीटर सरकारी जमीन कब्जामुक्त, भारी पुलिस फोर्स के बीच बाउंड्री ढहाई कानपुर में केडीए की टीम ने शनिवार सुबह अतिक्रमण कर बनाए गए कब्रिस्तान के हिस्से पर बुलडोजर चला दिया।
इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध और हंगामा किया। भारी पुलिस फोर्स और पीएसी की मौजूदगी में अतिक्रमण अभियान तेजी से चला। केडीए की टीम ने कब्रिस्तान की बाउंड्री और कब्रों के ऊपर बने चबूतरों को ढहा दिया। किसी भी कब्र को नुकसान नहीं पहुंचाया गया।पूरी खबर पढ़ें कानपुर में दोपहर बाद बदला मौसम, बारिश हुई:कई इलाकों में हवाएं चलीं, मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मिली शहर में सुबह से तेज धूप के चलते गर्मी व उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है।
अचानक बादल छाने से अंधेरा छाया है। इसके अलावा बारिश भी शुरू हो गई है। सड़कों पर निकलने वाले लोग छाता लगाकर निकल रहे हैं। सुबह का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब था जो की घटकर 28 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया है। बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी व उमस से राहत दिलाने का काम किया है।
पूरी खबर पढ़ें 'हनुमान अंश' के सिंगर सुनील बोले-प्रभु ने जिंदगी बदल दी:जन्म से नेत्रहीन, 9 साल की उम्र से गाने गाए; अब CM योगी से मिलने की इच्छा है हनुमान अंश मूवी का गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दई...’ इन दिनों लोगों की जुबान पर है। इसकी रिलीज के बाद से चर्चा में आए सिंगर नेत्रहीन सुनील लोधी इसे हनुमान जी की कृपा बता रहे हैं।
एमपी के सागर जिले के अगरा गांव निवासी सुनील जन्म से दृष्टिबाधित हैं। 9 साल की उम्र में गांव के बुजुर्गों के साथ बैठकर तंबूरा बजाना सीखा था। इसके बाद बुंदेली लोकगीत और भजन का सिलसिला शुरू हुआ। पूरी खबर पढ़ें कानपुर कचहरी में अधिवक्ता से मारपीट-अपहरण की कोशिश:गैंगस्टर अजय ठाकुर समेत 4 पर FIR, 2 महीने पहले ही जेल से छूटा था कानपुर कचहरी परिसर में अधिवक्ता से मारपीट और अपहरण के प्रयास के आरोप में गैंगस्टर अजय ठाकुर समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में FIR दर्ज हुई है।
अधिवक्ता आलोक कुमार ने बताया कि 18 सितंबर को वह कचहरी में वकालत के काम से पहुंचे थे। इसी दौरान अजय ठाकुर, राजा ठाकुर, तुषार दुबे और आयुष शैली ने उन्हें घेरकर मारपीट की। अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे तो चारों धमकी देकर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें कांग्रेस यूपी सह-प्रभारी ने कानपुर-बुंदेलखंड का किया दौरा:बोले- मैं राज जानने आया हूं, कार्यकर्ता कन्फ्यूज न हों, 403 सीटों पर तैयारी करें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और यूपी के सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ 17 सितंबर से कानपुर-बुंदेलखंड के अलग-अलग जिलों के दौरे पर हैं।
शनिवार शाम करीब 5 बजे कानपुर पहुंचे। यहां मेस्टन रोड स्थित तिलक हाॅल कांग्रेस कार्यालय में ग्रामीण और शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। जांगिड़ ने पदाधिकारियों से कहा कि गठबंधन होगा या नहीं, इसको लेकर किसी तरह के कन्फ्यूजन की जरूरत नहीं है। पूरी खबर पढ़ें सांगा के बड़े भाई संभालेंगे मां की राजनैतिक विरासत:बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष का लड़ेंगे उप-चुनाव, मां निर्मला 5 बार से थीं चेयरमैन कानपुर बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
पूर्व चेयरमैन डॉ.
निर्मला सिंह के बड़े बेटे समरेन्द्र सिंह राणा चुनावी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी है।घोषणा होना बाकी है। बिठूर विधानसभा से भाजपा के विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां निर्मला सिंह बिठूर नगर पंचायत की चेयरमैन थीं। उनके निधन के बाद अब सांगा के बड़े भाई समरेन्द्र सिंह राणा दावेदारी कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
कानपुर की घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि हिंसा और अपराध का सामना शांतिपूर्ण और कानूनी तरीकों से करना चाहिए। विवादों में संवाद, मध्यस्थता और न्यायिक मार्ग अपनाने से न केवल समाधान मिलता है, बल्कि समाज में विश्वास भी बढ़ता है। जब कोई आपराधिक कार्य हो, तो तुरंत पुलिस और संबंधित विभागों को सूचित करें, ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके। हमें सहानुभूति और सहयोग के साथ एक सुरक्षित, समावेशी समाज का निर्माण करना चाहिए।