व्यापार

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:महिला को हिरासत में लेकर 3 दिन पीटा, नर्सरी के स्टूडेंट ने डीएम से गुहार लगाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:महिला को हिरासत में लेकर 3 दिन पीटा, नर्सरी के स्टूडेंट ने डीएम से गुहार लगाई

नमस्कार, कानपुर की आज ( बुधवार) की 10 बड़ी खबरें…वकीलों ने कचहरी में हड़ताल की। तारीख पर आए वादकारी भटकते रहे। ऑटो में सवार कपड़ा व्यापारी के बैग काटकर 50 हजार रुपए पार करने वाले को पुलिस ने जेल भेजा। चकेरी में सर्राफा कारोबारी के कारखाने से 18 किलो चांदी चोरी करने वाले बाप-बेटे अरेस्ट हो गए।

90 करोड़ के कन्वेंशन सेंटर के संचालन और रखरखाव के टेंडर को लेकर मेयर और नगर आयुक्त एक बार फिर आमने-सामने आए। 9 अक्टूबर को महापौर ने टेंडर रद्द करने का दावा किया। बिठूर नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती गुरुवार को होगी। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों का VIDEO देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…।

अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… 1- 18Kg चांदी चोरी करने वाले बाप-बेटा अरेस्ट:कैंसर से पीड़ित दादी के इलाज के लिए चार लाख कर्ज लिया था कानपुर में सराफा कारोबारी के कारखाने से 18 किलो चांदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने अमेठी के मोहनगंज निवासी बाप-बेटे को अरेस्ट किया है। पूछताछ में 6ठवीं पास आरोपी ने बताया कि उसकी दादी कैंसर की बीमारी से ग्रसित थीं, जिनके इलाज के लिए उसने करीब 4 लाख का प्राइवेट लोन ले रखा था।

लोन न चुका पाने पर लगातार ब्याज बढ़ता जा रहा था। जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पूरी खबर पढ़ें...

2- कपड़ा व्यापारी के 50 हजार चोरी करने वाला जेल गया: सगे भाई के साथ करता था चोरी टाटमिल से घंटाघर आने के लिए आटो में सवार कपड़ा व्यापारी के बैग काटकर 50 हजार रुपये पार करने वाले आरोपी को बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित संकट मोचन मंदिर के पास खंडहर से चोरी की गई रकम बरामद की। एसीपी कलक्टरगंज ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी अपने सगे भाई के साथ वारदातों को अंजाम देता था। पूरी खबर पढ़ें...

3- महिला को हिरासत में लेकर 3 दिन पीटा: चोरी का आरोप, परिजन बोले- पिटाई से हालत बिगड़ी कानपुर में हुई एक चोरी के मामले में तीन दिन तक महिला को हिरासत में लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित मोहल्ले और परिजनों ने चौकी पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ने के बाद फजलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

सूचना पर एसीपी स्वरूप नगर मौके पर पहुंची और बातचीत कर उसके बयान दर्ज किए हैं। मामला फजलगंज थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर पांच चौकी इलाके का है। पूरी खबर पढ़ें… 4- 90 करोड़ के कन्वेंशन सेंटर पर मेयर-नगर आयुक्त में ठनी:महापौर का टेंडर रद्द करने का दावा कानपुर में एक बार फिर से मेयर और नगर आयुक्त आमने-सामने आ गए हैं।

अब मामला 90 करोड़ के कन्वेंशन सेंटर के संचालन और रखरखाव के टेंडर को लेकर है। 9 अक्टूबर को हुई कार्यकारिणी की बैठक में महापौर ने कन्वेंशन सेंटर का टेंडर निरस्त करने का फैसला होने की बात कही थी। वहीं, अभी भी नगर आयुक्त का कहना है कि कंपनी के साथ एमओयू और एग्रीमेंट पर साइन हो चुके हैं।

पूरी खबर पढ़ें...

5- जलभराव से परेशान बच्ची की डीएम से गुहार: स्कूल जाने के लिए जूते उतारकर गंदे पानी से गुजरना पड़ता है बिठूर गांव की सड़क पर भरा पानी, आने-जाने में परेशानी और स्कूल पहुंचने के लिए जूते उतारने की मजबूरी। यह किसी बड़े व्यक्ति की शिकायत नहीं, बल्कि नर्सरी में पढ़ने वाली एक मासूम बच्ची की पीड़ा है। बिठूर के चिरान हृदयपुर गांव की छात्रा मायरा ने जलभराव की समस्या से परेशान होकर सीधे जिलाधिकारी (डीएम) से गुहार लगाई है। बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें...

6-नकली सीमेंट फैक्ट्री पर एसओजी-पुलिस का छापा:एसीसी-अंबुजा समेत कई ब्रांडों की बोरियां बरामद कानपुर के पनकी के इस्पात नगर में नकली सीमेंट बनाने और नामी कंपनियों के ब्रांड के नाम पर उसे बाजार में खपाने के संदेह में बुधवार को एसओजी टीम और पनकी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से अडानी ग्रुप की एसीसी सीमेंट और अंबुजा सीमेंट समेत कई कंपनियों के नाम की एक हजार से अधिक बोरियां बरामद हुईं।

परिसर में दो ट्रक भी खड़े मिले, जिनमें माल लादा जा रहा था। 7- बिठूर चेयरमैन उपचुनाव की काउंटिंग आज:भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय आदर्श द्विवेदी के बीच मुकाबला बिठूर नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए मंगलवार को हुए उपचुनाव में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला नजर आया। उपचुनाव में कुल 65.4% मतदान हुआ।

नगर पंचायत के 10 वार्डों में 9,474 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 6,193 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पिछले चुनाव के मुकाबले उपचुनाव में मतदान प्रतिशत में 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें...

8- BJP-नेता से लुटेरों ने कहा-तुम अच्छे आदमी हो, मारेंगे नहीं: कानपुर में प्रदेश मंत्री से12 लाख कैश ले गए बदमाश स्टाफ को सैलरी देने के लिए 12 लाख रुपए कैश फार्म हाउस में लेकर आए थे। अलग-अलग 4 बार में रुपए निकाले थे। हाॅल में बैठकर मोबाइल देख रहा था कि तभी दो बदमाश काले कपड़े में आए और मेरे सीने पर तमंचा लगा दिया और लूटपाट की।

जाते समय बदमाशों ने कहा-तुम बाबा के भक्त हो। किसी को बताना नहीं। तुम्हें उनकी कसम है। ये बातें लूट के बाद भाजपा पिछला मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश यादव ने बताई। पूरी खबर पढ़ें… 9- कचहरी में हड़ताल, काम बंद कराया:वादकारियों से बोले वकील- खुद जाकर तारीख ले लो कानपुर में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत पर रहे।

अपने मुकदमों में तारीख पर पहुंचे वादकारियों से कह दिया गया कि वह खुद ही कोर्ट जाकर अपने मुकदमों में अगली तारीख ले लें। कुछ अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे और काम बंद करा दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में नारेबाजी व धरना प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें… 10- तीन मंजिला कान से 5.50 लाख की चोरी: लेबर ठेकेदार के घर में छत के रास्ते से घुसा चोर कानपुर में मंगलवार देर रात चोर ने लेबर ठेकेदार के तीन मंजिला मकान को निशाना बनाया।

छत के रास्ते घर में घुसे चोर ने नकदी और जेवरात समेत करीब 5.50 लाख रुपए का माल पार कर दिया। परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। बुधवार तड़के स्टोर रूम का ताला टूटा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पूरी खबर पढ़ें...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।