कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:मकड़ीखेड़ा समेत 25 बस्तियों में जलभराव, BJP में पार्टी के खिलाफ बोलने वाले स्वीकार नहीं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →कानपुर की कल (शनिवार) की 10 बड़ी खबरें...
भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी। 38 सदस्यीय कार्यसमिति में 21 नए चेहरों को जगह दी गई है। वहीं BJP क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा- पार्टी के खिलाफ बोलने वाले स्वीकार नहीं हैं। ब्रह्मनगर-ईदगाह रोड पर धंसे डाट नाले का निरीक्षण करने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय पहुंचे।
शहर में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। तेरहवीं में जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को डीसीएम ने कुचल दिया। नगर निगम के एक वार्ड में 9 कूड़ाघर, इसमें से 5 बेकार। लोगों ने कहा- पहले भी ब्लैक लिस्ट हो चुकी कंपनी श्रीराम इन्फ्राटेक पर इतनी मेहरबानी क्यों दिखाई जा रही। पांडू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
मकड़ीखेड़ा समेत 25 बस्तियों के लोग जलभराव झेल रहे हैं। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें...। अब सिलसिलेवार खबरें पढ़िए 1.
ब्रह्मनगर-ईदगाह रोड पर धंसे डाट नाले का निरीक्षण; नगर आयुक्त बोले- 10 से 15 दिन बनाने में लगेंगे, बारिश से काम कराने में दिक्कत कानपुर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शनिवार को ब्रह्मनगर-ईदगाह रोड पर धंसे डाट नाले के हालात देखे। उन्होंने ठेकेदार से तेजी से काम करने की बात कही।बताया कि नाला 10 से 15 दिनों के अंदर बन जाएगा, काम तेजी से चल रहा है।
रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते काम कराने में दिक्कत हो रही है। इस वजह से नाले की मरम्मत का काम तेजी से नहीं हो पा रहा है। ब्रह्मनगर से ईदगाह रोड पर डाट नाला 1 सितंबर को तेज बारिश में अचानक 8 फीट धंस गया था। इससे 25 फीट लंबा और 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। लगातार हो रहे धंसाव से केवल दो फीट सड़क बची है और नीचे की जमीन खोखली हो रही है।
पढ़िए पूरी खबर 2. 25 बस्तियों के 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे:कानपुर में घरों में घुसा गंदा पानी, स्कूल-काम बंद; सैकड़ों परिवार पलायन को मजबूर 'जिन गलियों में कुछ दिन पहले तक बच्चे स्कूल जाते थे, महिलाएं बाजार निकलती थीं और बुजुर्ग टहलने निकलते थे। आज उन्हीं रास्तों पर सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है।' ये कहते हुए कानपुर के मकड़ीखेड़ा में रहने वाली प्रियंका वर्मा की आंखों में आंसू आ गए।
पास में ही उनके बच्चे भी खड़े थे। यहां के करीब 25 मोहल्लों और बस्तियों के 50 हजार लोग पिछले एक हफ्ते से जलभराव की मार झेल रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर 3.
BJP की युवा, महिला और पिछड़ा साधने की कोशिश:कानपुर- बुंदेलखंड की टीम में 21 नए चेहरे; OBC के 14, ब्राह्मण 10 और 4 क्षत्रिय भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी। 38 सदस्यीय कार्यसमिति में 21 नए चेहरों को जगह दी गई है। नई टीम में जातीय और सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश भी साफ दिखाई दे रही है।
युवाऔं, महिलाओं और पिछडों को तरजीह दी गई है। नई क्षेत्रीय कार्यसमिति में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 14, ब्राह्मण 10, क्षत्रिय 4, वैश्य 1, कायस्थ 1, अल्पसंख्यक 2, अनुसूचित जाति 5 और अनुसूचित जनजाति के 1 नेता शामिल हैं। खास बात यह है कि क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी भी OBC वर्ग से हैं।
पढ़िए पूरी खबर 4.
कानपुर में तीन दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा, तेज हवाएं देंगी उमस से राहत कानपुर में शनिवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर होते होते आसमान साफ हुआ और तेज धूप निकली। तेज धूप से पारा चढ़कर 32.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आने वाले दिनों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ.
एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों तक मानसून सक्रिय रह सकता है। बारिश नहीं होने पर भी तेज हवाएं लोगों को गर्मी और उमस से राहत देंगी। पढ़िए पूरी खबर 5.
कानपुर में डीसीएम ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला:पिता की मौत, बेटा घायल; भतीजे की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे दोनों कानपुर के घाटमपुर में भोगनीपुर-चौडगरा मार्ग पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम ने पिता को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर 6.
एक वार्ड में 9 कूड़ाघर, 5 बेकार, 90 लाख खर्च:कानपुर निगम की श्रीराम इन्फ्राटेक पर इतनी मेहरबानी क्यों?
पहले भी ब्लैकलिस्ट हो चुकी फर्म कानपुर नगर निगम में निर्माण कार्यों और ठेकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्ड-23 कल्याणपुर आवास विकास में एक ही फर्म ने नियमों को दरकिनार करते हुए एक-दो नहीं, बल्कि 9 अत्याधुनिक सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन बना दिए। जबकि शहर के कई वार्ड ऐसे भी हैं, जहां एक भी अत्याधुनिक कूड़ाघर नहीं है। करीब 90 लाख रुपये की लागत से बने इन 9 कूड़ाघरों में सिर्फ 4 ही संचालित हो रहे हैं, जबकि 5 पूरी तरह अनुपयोगी पड़े हैं। पढ़िए पूरी खबर 7.
तहसील दिवस में कहीं कब्जा, कहीं रिश्वत का आरोप:तालाब के पट्टे में हेरफेर और सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतें भी पहुंचीं बिल्हौर ब्लॉक सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन और मकानों पर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतों की भरमार रही। इसके साथ ही अवैध मांस की दुकानों से गंदगी फैलने, रिश्वत न देने पर सरकारी योजना की फाइल रोकने, तालाब के पट्टे में अनियमितता और सरकारी भूमि पर कब्जे के आरोप भी अधिकारियों के सामने पहुंचे। एसडीएम मनीष कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। पढ़िए पूरी खबर 8.
पांडू नदी की बाढ़ से 40 हजार लोग परेशान; कानपुर में 1000 से ज्यादा घर डूबे, गलियों में 8-10 फीट पानी भरा, टेंट और छतों पर रह रहे लोग कानपुर में पांडू नदी का जलस्तर पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहा है। नदी का पानी शहर के 11 इलाकों में घुस गया है। करीब एक हजार से ज्यादा घर इसकी चपेट में हैं।
कहीं गलियों में 6 से 8 फीट तक पानी भर गया है, तो कहीं घरों में 6 फीट तक पानी पहुंच गया। ऐसे में लोग घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं। नदी के बाढ़ के पानी से करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित है। दैनिक भास्कर की टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित इलाकों के हालात देखे। टीम बर्रा-8, वरुण बिहार, रविदासपुरम, मायापुरम, पिपौरी और बिहारीपुरवा पहुंची।
कहीं लोग घरों में फंसे मिले, तो कहीं पानी बढ़ने के बाद घर छोड़कर पन्नी के तंबू में रहने को मजबूर हैं। पढ़िए पूरी खबर 9.
स्वाइन फ्लू की दस्तक, 55 साल का मरीज वेंटिलेटर पर; कानपुर में निजी पैथोलॉजी की जांच में मिला संक्रमित, हैलट में चल रहा इलाज कानपुर में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 इन्फ्लूएंजा का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे हैलट अस्पताल लाया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
मरीज का इलाज पिछले करीब 10 दिनों से शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वहां की निजी पैथोलॉजी जांच में एच1एन1 की पुष्टि होने की बात सामने आई है। हालांकि, हैलट प्रशासन ने मरीज का सैंपल मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच के लिए भेजा है। आईटीपीसीआर रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमण की पुष्टि हो सकेगी।
पढ़िए पूरी खबर 10.
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले-पार्टी के खिलाफ बोलने वाले स्वीकार नहीं:नई नियुक्तियों पर उठ रहे सवालों पर कहा- पुराने नेताओं के घर जाकर बात करेंगे कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा की नई नियुक्तियों को लेकर सामने आ रही नाराजगी के बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने असंतुष्ट नेताओं को साफ संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन पार्टी में रहकर पार्टी के खिलाफ बोलना या उसकी मर्यादा भंग करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी और नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। कानपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में शनिवार दोपहर हुई परिचयात्मक बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी हमारी मां है और विचार हमारा पिता है।
जो इसके प्रवाह में बाधा खड़ी करेगा, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता देखना होगा। पुराने नेताओं के भी घर जाएंगे, उनकी नाराजगी को समझेंगे। पढ़िए पूरी खबर
📡 स्रोत: NewsData.io