कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:मुठभेड़ में लुटेरा अरेस्ट , पैर में लगी गोली; गंगा में डूबे 4 युवकों का अब तक सुराग नहीं
कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें...कल्याणपुर में अधिवक्ता की मां से कान का बाला लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इंद्रानगर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
गंगा के बिठूर और ड्योढ़ी घाट पर डूबे 4 युवकों का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ की टीमें 100 किलोमीटर से ज्यादा इलाके में तलाश कर चुकी हैं। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें...। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1.
कानपुर में मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार: पैर में गोली लगी, लिफ्ट देने के बहाने अधिवक्ता की मां से बाला लूटा थ कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता की मां से लिफ्ट देने के बहाने कान का बाला लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। रोकते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पढ़ें पूरी खबर... 2.
कानपुर में IT कर्मी ने सुसाइड किया, लिखा- बड़ी बहन प्रताड़ित कर रही, जमीन में हिस्से का था विवाद कानपुर के कृष्णापुरम में शुक्रवार सुबह आईटी कर्मी रवि दीक्षित (38) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लखनऊ निवासी अपनी बड़ी बहन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पढ़ें पूरी खबर.... 3. BJP पार्षद ने वार्ड-14 में महिलाओं के साथ लगाई झाड़ू, बोलीं- अधिकारी नहीं करते सुनवाई वार्ड-14 सब्जी मंडी किदवईनगर में बीजेपी पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने सात दिवसीय ‘नाली-झाड़ू-कूड़ा’ आंदोलन शुरू किया है।
शुक्रवार को आंदोलन के दूसरे दिन पार्षद ने पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया और क्षेत्र की महिलाओं के साथ धोबी तालाब पहुंचकर खुद नालियों की सफाई की। पढ़ें पूरी खबर... 4.
BJP कार्यालय में मारपीट मामले में कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- अब फैसला भी वहीं से होगा भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी के स्वागत के दौरान नौबस्ता स्थित पार्टी कार्यालय में दो पदाधिकारियों के बीच मारपीट हुई थी।
इस मामले में जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू को सौंप दी है। पढ़ें पूरी खबर... 5. रामायण से मिली सीख, अब जटायु बचाने में जुटीं, डॉ. अलका दुबे बोलीं- गिद्ध अशुभ नहीं कानपुर की रहने वाली डॉ.
अलका दुबे देश की सबसे पुरानी पक्षी संस्था 'बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी' (BNHS) में बतौर वाइल्डलाइफ साइंटिस्ट सेवाएं दे रही हैं। बचपन में दादा जी से सुनी रामायण की कहानियों से प्रेरित होकर उन्होंने जटायु (गिद्ध) संरक्षण को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया। पढ़ें पूरी खबर... 6.
बर्रा-8 की कच्ची बस्ती में घुसा पांडु नदी का पानी: घर छोड़ने को मजबूर हुए परिवार कानपुर में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरुवार को बर्रा-8 के वरुण विहार की कच्ची बस्ती में पानी घुस गया।
कई घरों और झोपड़ियों में पानी भरने से लोगों की गृहस्थी प्रभावित हो गई। पढ़ें पूरी खबर... 7. UP टी-20 में महिलाओं के लिए 49 रुपए में टिकट:कानपुर के ग्रीन पार्क में 28 अगस्त से 12 मैच कानपुर में ग्रीन पार्क स्टेडियम में 28 अगस्त से शुरू हो रहे यूपी टी-20 लीग के दूसरे चरण के लिए टिकट दरें जारी कर दी गई हैं।
खास बात यह है कि महिलाएं सिर्फ 49 रुपए में मैच देख सकेंगी। यूपी टी-20 के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने शुक्रवार को टिकट दरों की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर.... 8.
गंगा में डूबे 4 लोगों की 5वें दिन भी तलाश: बहन बोली- पैर पकड़ रही हूं, मेरे भाई को ढूंढ दो कानपुर में गंगा के बिठूर और ड्योढ़ी घाट पर डूबे 4 युवकों का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ की टीमें 100 किलोमीटर से ज्यादा इलाके में तलाश कर चुकी हैं।
पढ़ें पूरी खबर.... 9. 100 साल पुराने मकान का छज्जा गिरा: बिल्डिंग की दीवारों में भी आईं दरारें, दुकानदारों ने बना रखा है गोदाम कानपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच जर्जर मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को वार्ड-90 दानाखोरी, जोन-1 के लोकमन मोहाल स्थित मकान नंबर 68/109 का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया।
छज्जे के साथ मकान के पास लगा पेड़ भी गिर गया। पढ़ें पूरी खबर... 10. नाले में गिरने से सांड की मौत, विहिप का हंगामा:कानपुर में 3 घंटे बाद पहुंचे नगर निगम कर्मचारी, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी कानपुर में खुले नाले लोगों और मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।
उस्मानपुर में शुक्रवार को 5 फीट गहरे खुले नाले में गिरने से एक सांड की मौत हो गई। सांड की मौत की जानकारी पर विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...
📡 स्रोत: NewsData.io