कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:नगर निगम में ठेकेदार बनकर पहुंची एलआईयू, सरकारी नौकरी नहीं लगी तो युवक ने जान दी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →कानपुर की कल (बुधवार) की 10 बड़ी खबरें... शहर में एक सेंटर पर BSF भर्ती की परीक्षा रद्द कर दी गई। परीक्षा के दौरान ही किसी तकनीकी दिक्कत के चलते कंप्यूटर बंद हो गए। फिर अभ्यर्थी गुस्से में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के लोगों ने अभ्यर्थियों को शांत कराया।
उच्चाधिकारियों से बात कर सेंटर की परीक्षा रद्द किए जाने की घोषणा की। अब दोबारा परीक्षा 18 सितंबर को कराई जाएगी। 58 साल की महिला की घर में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी। फिर शव को कुर्सी पर रखकर भाग गए।
नगर निगम टेंडर घोटाले के आरोपी ठेकेदार गोविंद शर्मा के आवंटित क्वार्टर नंबर-4 पर केडीए की टीम ने कब्जा लेकर उसे सील कर दिया। घर में खाना बनाते समय अचानक छत का प्लास्टर गिरने से 6 लोग घायल हो गए। मलबा हटाकर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें...।
अब सिलसिलेवार खबरें पढ़िए 1. कानपुर में BSF भर्ती परीक्षा रद्द, 500 अभ्यर्थियों का हंगामा:सेंटर पर अचानक कंप्यूटर बंद हो गए; अब 18 सितंबर को होंगे एग्जाम कानपुर में एक सेंटर पर BSF भर्ती की परीक्षा रद्द कर दी गई। परीक्षा के दौरान ही किसी तकनीकी दिक्कत के चलते कंप्यूटर बंद हो गए।
खराबी आने के बाद अभ्यर्थी गुस्से में सेंटर के बाहर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के लोगों ने अभ्यर्थियों को शांत कराया। उच्चाधिकारियों से बात कर सेंटर की परीक्षा रद्द किए जाने की घोषणा की। अब दोबारा परीक्षा 18 सितंबर को कराई जाएगी। पढ़िए पूरी खबर 2.
महिला की हत्याकर शव कुर्सी पर रखकर भागे बदमाश, कानपुर में घर में घुसकर वारदात, बेटा स्वास्थ्य मंत्रालय में; परिवार बोला- 22 लाख के गहने लूटे कानपुर में 58 साल की महिला की घर में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम 5 बजे महिला घर में टीवी देख रही थी, तभी बदमाश घुस गए और लूटपाट करने लगे।
महिला ने विरोध किया तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को कुर्सी पर इस तरह बैठा दिया कि पहली नजर में किसी को शक न हो कि महिला मर चुकी है। 3 घंटे बाद किराएदार पानी के लिए मोटर चलाने नीचे आई तो उसने महिला को कुर्सी पर देखा। आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर अपने पति को फोन करके बुलाया।
उसने देखा तो महिला के गले पर काला-नीला निशान था। घर का सामान बिखरा हुआ था। घटना रावतपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर सेक्टर-जे में हुई। पढ़िए पूरी खबर 3.
नगर निगम टेंडर घोटाले के आरोपी ठेकेदार का क्वार्टर सील:कानपुर में यहीं से चलाता था टेंडर सिंडीकेट, गेट पर BJP के पोस्टर में लगी मिली फोटो कानपुर नगर निगम के टेंडर घोटाले में एफआईआर दर्ज होने के बाद फरार चल रहे ठेकेदार गोविंद शर्मा के खिलाफ केडीए ने भी कार्रवाई की है।
फजलगंज स्थित केएनटी बिल्डिंग में उसके नाम आवंटित क्वार्टर नंबर-4 पर केडीए की टीम ने कब्जा लेकर उसे सील कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान क्वार्टर के गेट पर नोटिस भी चस्पा किया गया। इसी बिल्डिंग के क्वार्टर नंबर-8 में रहने वाले मोहन शर्मा के यहां भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। पढ़िए पूरी खबर 4.
महिलाओं ने डेढ़ लाख की सोने की चेन चुराई; कानपुर में बेटी की शादी के बहाने जेवर देखने पहुंचीं, दुकानदार को बातों में उलझाकर निकलीं कानपुर में दो महिलाओं ने ज्वेलर्स की दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपए की सोने की चेन चोरी कर ली। दोनों महिलाएं बेटी की शादी के लिए जेवर खरीदने का बहाना बनाकर दुकान पर पहुंची थीं।
महिलाओं ने दुकानदार को अलग-अलग आभूषण दिखाने में उलझाए रखा। इसी दौरान उन्होंने करीब 10 ग्राम वजन की सोने की चेन हाथ में छिपा ली और मौका मिलते ही दुकान से निकल गईं। जेवरों का मिलान करने पर चेन गायब मिली तो दुकानदार को चोरी का पता चला। घटना चकेरी स्थित राजा मार्केट की है। पढ़िए पूरी खबर 5.
कानपुर में बारिश से कई जगह जलभराव; सीजन में 51% ज्यादा पानी बरसा कानपुर में बुधवार सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में घने बादल छाए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दोपहर तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
सड़कों पर निकले लोग छाता और रेनकोट का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की संभावना 90 फीसदी से अधिक है। तेज हवाओं के साथ आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की तस्वीर भी देखने को मिली है। पढ़िए पूरी खबर 6.
ठेकेदार बनकर कानपुर नगर निगम पहुंची LIU, मांगे टेंडर:पैसों का दिया ऑफर, पार्टी देकर खुलवाया भ्रष्टाचार का राज कानपुर नगर निगम में चल रहे टेंडर रैकेट का खुलासा एक दिन में नहीं हुआ। इसके लिए एलआईयू की टीम ने करीब एक महीने तक अंडरकवर जांच की।
टीम के सदस्य ठेकेदार बनकर नगर निगम पहुंचे और अधिकारियों-कर्मचारियों से टेंडर मांगे। टेंडर दिलाने के बदले उन्हें पैसों का ऑफर भी दिया गया। भरोसा जीतने के लिए एलआईयू अफसरों ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ आलीशान पार्टी तक की।
अलग-अलग विभागों में पैठ बनाने के बाद कर्मचारियों ने टेंडर से जुड़ी कई अहम जानकारियां और फाइलें उनके सामने रख दीं। जनवरी 2026 में तैयार हुई एलआईयू की रिपोर्ट में नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार का पूरा काला चिट्ठा सामने आया था। पढ़िए पूरी खबर 7.
कानपुर में बदहाल सड़क पर कांग्रेस और सपा का हमला:बोले- सड़क पर गड्ढे नहीं, गड्डों में सड़क है; जनता के टैक्स का पैसा है, जवाब जरूर मांगेगी कानपुर में बारिश के बाद सड़कों की बदहाली को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शहर में जगह-जगह गड्ढों और जलभराव को लेकर नेता, व्यापारी और आम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
कांग्रेस और सपा ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि बारिश के बाद शहर की सड़कों की हालत और खराब हो गई है। कई इलाकों में जलभराव है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
इसी के विरोध में नेता पानी और गड्ढों में उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर 8.
यूपी में मुस्लिम वोटरों को साधने का कांग्रेस का प्लान:सुहैल अंसारी बोले- राहुल मुसलमानों की बात करने वाले नेता, ओवैसी को Z प्लस सुरक्षा क्यों दी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सुहैल अख्तर अंसारी को जिम्मेदारी के साथ 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी का बड़ा टास्क मिला है।
पार्टी ने उन्हें प्रदेश में अल्पसंख्यक वोटरों को कांग्रेस से जोड़ने की जिम्मेदारी दी है। अंसारी बिरादरी की बड़ी आबादी और सुहैल अख्तर अंसारी के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। वह कानपुर कैंट विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रह चुके हैं।
मई 2026 में सुहैल अख्तर अंसारी को अल्पसंख्यक विभाग का चेयरमैन बनाया गया। पढ़िए पूरी खबर 9. सरकारी नौकरी नहीं लगी तो युवक ने दी जान:कानपुर में फंदे से लटका मिला शव, भाई बोला- कई सालों से तैयारी कर रहा था कानपुर के काकादेव में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवक ने सफलता न मिलने से परेशान होकर फांसी लगा ली।
मंगलवार सुबह कमरे में उसका शव फंदे से लटकता मिला। काफी देर तक कमरे से आवाज नहीं आने पर मां ने दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से अंदर देखा तो बेटे का शव लटकता देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पिता और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
लोगों ने दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची काकादेव पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर 10.
कानपुर में छत का प्लास्टर गिरने से 6 लोग घायल:हादसे के समय कमरे में खाना खा रहा था परिवार, 45 साल पुराना है मकान कानपुर के जूकानपुर के जूही बम्बुरहिया में लगातार बारिश के बीच बुधवार को जर्जर मकान की छत का प्लास्टर भरभराकर गिर गया। हादसे के समय एक ही परिवार के छह लोग कमरे में बैठकर खाना खा रहे थे।
अचानक प्लास्टर का बड़ा हिस्सा नीचे गिरने से सभी उसकी चपेट में आ गए। मलबा गिरने की तेज आवाज से घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सभी घायलों को बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो बुजुर्ग बहनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पढ़िए पूरी खबर
📡 स्रोत: NewsData.io