कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:रिटायर फौजी की गोली लगने से मौत, BJP पार्षद बोलीं- सफाई नहीं तो टैक्स नहीं
कानपुर की कल (रविवार) की 10 बड़ी खबरें... वार्ड-14 में नगर निगम की सफाई व्यवस्था के खिलाफ पार्षद शालू सुनील कनौजिया का नाली-झाड़ू-कूड़ा आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। पार्षद और पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में गृहकर की प्रतियां लेकर प्रदर्शन किया।
बर्रा रविवार दोपहर रिटायर फौजी की लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दूसरी मंजिल स्थित कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें...।
अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1- पूर्व डिप्टी CM का अखिलेश पर निशाना: बोले- जयंत को चवंन्नी कहना जाट समाज का अपमान कानपुर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा।
वंदे मातरम के दो छंद गाने, परिवारवाद, नेताओं की सुरक्षा और जयंत चौधरी को ‘चवन्नी’ कहे जाने के मुद्दे पर तीखे हमले किए।
पढ़ें पूरी खबर... 2- भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य के घर चोरी, चोरों ने 15 लाख रुपए का माल किया पार रावतपुर थाना क्षेत्र की सुदर्शन हाउसिंग सोसायटी में भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक कुमार के सूने घर में चोरों ने धावा बोल दिया।
मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने दो कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़ दिए और नकदी, जेवरात समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
पढ़ें पूरी खबर... 3- वार्ड-14 की बदहाली पर BJP पार्षद का हल्लाबोल, बोलीं- सफाई नहीं तो टैक्स नहीं वार्ड-14 में नगर निगम की लापरवाही और सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद शालू सुनील कनौजिया का नाली-झाड़ू-कूड़ा आंदोलन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
पार्षद और पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में गृहकर की प्रतियां लेकर सफाई नहीं तो टैक्स नहीं के नारे लगाए।
पढ़ें पूरी खबर... 4- जर्जर सड़क को लेकर AAP का प्रदर्शन:सड़कों पर बैठे कार्यकर्ता, कहा- जनता की एक ही पुकार, सड़क का करो सुधार काकादेव में देवकी टाकीज चौराहे से गणेश मंदिर जाने वाली सड़क पर आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में टूटी सड़क, गड्ढों और गंदगी के मुद्दों को उठाया गया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता सड़कों पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।
पढ़ें पूरी खबर... 5- कानपुर में BJP का 9 दिन रक्षाबंधन स्पेशल:हजारों महिलाओं से राखी बंधवाएंगे नेता, बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी होंगी शामिल कानपुर में भारतीय जनता पार्टी इस बार रक्षाबंधन के त्योहार को बड़े जनसंपर्क अभियान के रूप में बदलने की तैयारी में है।
कानपुर में 25 अगस्त से लगातार 9 दिनों तक रक्षाबंधन समारोह आयोजित किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर... 6- लोअर पीसीएस परीक्षा- जूते और टोपी उतरवाए, तलाशी के बाद मिली एंट्री यूपीएसएसएससी की ओर से रविवार को शहर के 24 परीक्षा केंद्रों पर लोअर पीसीएस पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को कई स्तर की जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
पढ़ें पूरी खबर... 7- रिटायर फौजी की गोली लगने से मौत:बेटे की नौकरी को लेकर तनाव में थे, परिजन बोले- साफ करते समय गोली चली कानपुर में रविवार दोपहर रिटायर फौजी की लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दूसरी मंजिल स्थित कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले।
पढ़ें पूरी खबर... 8- सर सैयद स्कूल के वाइस प्रिंसिपल, पीटी टीचर पर FIR:छात्रा के पिता बोले- जो मेरी बेटी के साथ हुआ वो किसी के साथ ना हो कानपुर के थाना जाजमऊ क्षेत्र के तेलमील स्थित सर सैयद स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और पीटी टीचर के खिलाफ 14 वर्षीय छात्रा की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पढ़ें पूरी खबर..... 9- उर्सला अस्पताल के डॉक्टर से बालिका की हड्डी टूटी, कानपुर में इम्प्लांट के दौरान केस बिगड़ने का आरोप जाजमऊ की रिमशा खान चार साल पहले सीढ़ियों से गिर गई थी। उसकी जांघ की हड्डी टूट गई थी। उर्सला अस्पताल में ऑपरेशन कर इम्प्लांट लगाया गया था।
आरोप है कि करीब चार साल बाद इम्प्लांट निकलवाने के लिए दोबारा उर्सला पहुंची तो डॉक्टर की लापरवाही से हड्डी फिर टूट गई।
पढ़ें पूरी खबर... 10- चमनगंज में दोस्त की बेटी का बनाया अश्लील वीडियो, FIR:मैसेज कर बोला- एक लाख दो वरना बर्बाद कर देंगे चमनगंज में युवती का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 हजार रुपये और सोने की चेन भी ले ली। पढ़ें पूरी खबर....
📡 स्रोत: NewsData.io