मनोरंजन

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:शालू का भाई बोला- वो ससुर का ध्यान रखती थी, हनुमान अंश के मुख्य अभिनेता को छूने उमड़ी भीड़

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:शालू का भाई बोला- वो ससुर का ध्यान रखती थी, हनुमान अंश के मुख्य अभिनेता को छूने उमड़ी भीड़

कानपुर की कल (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें...

दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड के पांचवें दिन मास्टर माइंड बहू शालू के परिवारवाले सामने आए। शालू के बड़े भाई बेकरी कारोबारी धीरज अरोड़ा व बहन सोनिया महरोत्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर शालू को बेगुनाह बताया है। कानपुर में हनुमान अंश फिल्म की टीम बुधवार रात सीएसजेएमयू के ऑडिटोरियम पहुंची।

फिल्म में नीब करौली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभनिव सत्या को अपने बीच पाकर ऑडियंस में उन्हें छूने की बेकरारी दिखी। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें...। अब सिलसिलेवार खबर पढ़िए... 1- 'शालू चींटी मारने से डरती थी, हत्या कैसे कराएगी':कानपुर में दवा कारोबारी की बहू का भाई बोला-सुब्रत ने दिया था विशाल का नंबर दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड के पांचवें दिन मास्टर माइंड बहू शालू के परिवारवाले सामने आए।

शालू के बड़े भाई बेकरी कारोबारी धीरज अरोड़ा व बहन सोनिया महरोत्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर शालू को बेगुनाह बताया है। उन्होंने कहा कि जो लड़की चींटी नहीं मार सकती थी, वह अपने ससुर की हत्या कैसे करा सकती है?

पढ़ें पूरी खबर.... 2- बहू ने नौकर से पूछा- स्मार्ट हो, गर्लफ्रेंड तो होगी:कानपुर में 3 महीने में फंसाकर करोड़पति ससुर की हत्या करवाई; चैट से खुलासा तुम यार हो तो स्मार्ट। तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं। अभी तक शादी क्यों नहीं की। यह मैसेज करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की बहू शालू (35) ने अपने नौकर विशाल को वॉट्सऐप पर भेजा था।

उसने विशाल से ही अपने ससुर की हत्या कराई थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच करीब 3 महीने से बातचीत हो रही थी। पढ़ें पूरी खबर... 3- हनुमान अंश के मुख्य अभिनेता को छूने उमड़ी भीड़:साधु तिवारी ने ऑडियंस के साथ गाया 'जिद पर आई गई पार्वती' VIDEO देखिए कानपुर में हनुमान अंश फिल्म की टीम बुधवार रात सीएसजेएमयू के ऑडिटोरियम पहुंची।

फिल्म में नीब करौली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभनिव सत्या को अपने बीच पाकर ऑडियंस में उन्हें छूने की बेकरारी दिखी। पढ़ें पूरी खबर... 4- रिटायर्ड सिंचाई कर्मी ने थिनर डालकर आग लगाई: 30 मिनट तड़पते रहे, पत्नी ने भी 12 साल पहले आग लगाकर आत्महत्या किया था कानपुर में गुरुवार सुबह 6 बजे 72 वर्षीय रिटायर्ड सिंचाईकर्मी (चतुर्थ क्षेणी में दफ़्तरी) ने छत पर थिनर डालकर खुद को आग लगा ली।

आग की लपटों में घिरे बुजुर्ग को बचाने के लिए पड़ोसी अपनी छत से करीब 10 फीट नीचे कूदकर पहुंचे। हालांकि तब तक वह पूरी तरह आग की चपेट में आ चुके थे। पाइप से पानी डालकर आग बुझाई गई। पढ़ें पूरी खबर.... 5- थर्माकोल की नाव से खतरे में निकल रहीं महिलाएं-बच्चे, कानपुर-उन्नाव हाईवे किनारे 20 गांव के 800 घर डूबे कानपुर और उससे लगे शुक्लागंज में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

बुधवार रात 8 बजे गंगा का जलस्तर 113.01 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी बिंदु को पार कर चुका है। कानपुर से सटे उन्नाव जिले में गंगा किनारे बसे 10 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 800 घरों के 30 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। पढ़ें पूरी खबर.... 6- कानपुर के झकरकटी पुल पर 2-2 मीटर के गड्‌ढे:सड़क से निकले गार्डर, गड्ढों में फंस रहीं गाड़ियां; 50 हजार लोगों की जान जोखिम में कानपुर में जाम से राहत देने के लिए जीटी रोड पर बनाया गया झकरकटी पुल अब खुद बदहाली का शिकार है।

पुल से गुजरते समय वाहन सवारों को जगह-जगह सैकड़ों गड्ढों और सड़क के बीच से निकले गार्डरों के कारण तेज झटके लगते हैं। इस पुल पर दो-दो मीटर लंबे और एक से दो फुट गहरे कई गड्‌ढे हैं। पढ़ें पूरी खबर.... 7- गंगा का पानी गांवों तक पहुंचा, रास्ते जलमग्न:बाढ़ प्रभावित गांवों का डीएम ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों से बातचीत की कानपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से किनारे बसे गांवों में बाढ़ का असर दिखने लगा है।

भोपाल पुरवा, बनिया पुरवा और भगवानदीन पुरवा के रास्तों पर पानी भर गया है। भगवानदीन पुरवा जाने वाले रास्ते पर प्रशासन ने नाव चलवाई है। डीएम ने ग्रामीणों से बात कर हालात का जायजा लिया और जरूरत पड़ने पर शिफ्टिंग व टेंट की व्यवस्था के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर... 8- 'वकील हड़ताल नहीं सत्याग्रह करते, उसे रोका नहीं जा सकता': कानपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में अधिवक्ता बोले कानपुर कचहरी में बार और लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर आज दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की शुरुआत हुई।

सम्मेलन में दोपहर तक गोरखपुर, मुरादाबाद, भोगनीपुर, बाराबंकी, लखनऊ, मेरठ के बार संघों के पदाधिकारी व अधिवक्ता शिरकत करने पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर... 9- 12वीं के छात्र का शव फंदे से लटका मिला:प्रेम प्रसंग की आशंका, मोबाइल से डिलीट मिले मैसेज; पुलिस मामले की जांच में जुटी कानपुर में बुधवार देर रात 12वीं के छात्र ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

छात्र का चचेरा भाई वीरेंद्र कमरे में पहुंचा तो शव पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका मिला। यह देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिवार के लोग और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर.. 10- चौबेपुर में सड़क पर मगरमच्छ दिखा:रंजीतपुर रजबहा से निकलकर सड़क पर आया, राहगीरों और ग्रामीणों में दहशत; पहले भी दिख चुका है बिल्हौर के चौबेपुर क्षेत्र में रंजीतपुर रजबहा के पास रौतापुर और उमरी गांव के बीच सड़क पर मगरमच्छ दिखाई देने से राहगीरों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

सड़क पर घूमते मगरमच्छ को देखकर वाहन सवारों ने रास्ता बदलकर किसी तरह खुद को सुरक्षित किया। पढ़ें पूरी खबर...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।