कानपुर में बारिश थमते ही नगर आयुक्त एक्शन में आए:कहा- सड़कें 10 दिन में गड्ढामुक्त होंगी, 20 हजार स्ट्रीट लाइटें भी सुधरेंगी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →कानपुर में बारिश के बाद बदहाल सड़कों, सफाई व्यवस्था और खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सोमवार को तीन अलग-अलग बैठक कर अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने अगले 10 दिन में सड़कों का पैचवर्क पूरा कराने, गलियों से भी कूड़ा उठाने और बारिश में खराब हुईं करीब 20 हजार स्ट्रीट लाइटों को त्योहार से पहले ठीक कराने का अल्टीमेटम दिया है।
करीब 20 हजार स्ट्रीट लाइटें खराब नगर आयुक्त ने पहली बैठक मार्ग प्रकाश विभाग के अधिकारियों के साथ की। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान कार्बन जमने के कारण करीब 20 हजार स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। इस पर नगर आयुक्त ने सभी खराब लाइटों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने के निर्देश दिए, ताकि त्योहारों के दौरान शहर की सड़कों और गलियों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था रहे।
प्रमुख सड़कों के साथ गलियों से भी उठेगा कूड़ा वहीं, दूसरी बैठक में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि केवल प्रमुख मार्गों ही नहीं, बल्कि शहर की अंदरूनी गलियों से भी नियमित रूप से कूड़ा उठाया जाए। रोड स्वीपिंग मशीनों के संचालन के लिए रूट चार्ट तैयार कर उपलब्ध कराने और सफाई कार्यों की रोजाना मॉनिटरिंग करने को कहा।
318 कार्यों की मांगी प्रगति रिपोर्ट तीसरी बैठक में अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ सड़कों की स्थिति पर चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने टेंडर हो चुके 318 कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि बारिश रुक चुकी है, इसलिए अगले 10 दिन में पैचवर्क पूरा कर सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए।
क्षतिग्रस्त अन्य सड़कों का भी सर्वे कराकर जल्द टेंडर कराया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण के दौरान एक साथ कई जगह खुदाई करने के बजाय 50-50 मीटर के हिस्सों में काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही छठ पूजा स्थलों का सुंदरीकरण कराने और जोनवार लिस्ट तैयार करने को कहा। बैठक में अपर नगर आयुक्त, जोनल अभियंता, जोनल स्वच्छता अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
📡 स्रोत: NewsData.io