कानपुर देहात में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कानपुर देहात में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रनियां स्थित वृद्धा आश्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके जीवन के अनुभव सुने। इस दौरान राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, सांसद देवेंद्र सिंह भोले समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने बुजुर्गों को अंगवस्त्र, फल और मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया। वृद्धजनों ने भजनों की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में अधिकारियों ने उनकी आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की।