देश

कानपुर में घर का आंगन धंसा, लड़की अंदर गिरी:20 फीट गहरा गड्ढा हुआ, 60 जवान रेस्क्यू के लिए बगल में कर रहे खुदाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कानपुर में घर का आंगन धंसा, लड़की अंदर गिरी:20 फीट गहरा गड्ढा हुआ, 60 जवान रेस्क्यू के लिए बगल में कर रहे खुदाई

कानपुर में शुक्रवार सुबह घर का आंगन अचानक 20 फीट धंस गया। इसमें 18 साल की लड़की गिर गई। घर में चीख-पुकार मच गई। बड़ी बहन ने देखा तो उसने मां-बाप, भाई-बहन को बुलाया। उन्होंने रस्सी डालकर निकालने की कोशिश की। लेकिन, इतनी देर में मिट्‌टी और धंस गई और लड़की अंदर चली गई। वह दिखना बंद हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 6:40 बजे की है।

परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि गड्ढे के अंदर उतरना मुमकिन नहीं था, वह और धंस सकता था। इसलिए बगल में एक और गड्ढा खोदकर लड़की तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। दोपहर 2 बजे तक करीब 12 फीट तक खुदाई हो चुकी है।

रेस्क्यू में NDRF, SDRF और फायर ब्रिगेड के करीब 60 जवान लगे हैं। परिजनों के मुताबिक, करीब तीन साल पहले घर के अंदर बोरिंग कराई गई थी। वहां पानी नहीं निकला तो दूसरी जगह बोरिंग कराई गई। आशंका है कि उसी बोरिंग के कारण बारिश के बाद जमीन कमजोर हुई और धंस गई।

मामला जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव का है। लड़की का नाम यशी सविता है। वह पिता विनोद, मां रेखा देवी, 3 बहनों- रुचि, रूपा, अनुपमा और भाई भास्कर उर्फ अमित के साथ घर में रहती थी। देखिए तस्वीरें… रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।