देश

कानपुर में जन्माष्टमी पर दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन:JK मंदिर जाने वाले रास्ते बदले, कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी व्यवस्था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कानपुर में जन्माष्टमी पर दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन:JK मंदिर जाने वाले रास्ते बदले, कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी व्यवस्था

कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर नजीराबाद स्थित JK मंदिर में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। शुक्रवार 4 सितंबर को दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बदली रहेगी।

वहीं, हरजिंदर नगर चौराहे और आसपास दोपहर 3 बजे से ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। JK मंदिर जाने वाले इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन हैलट की ओर से आने वाले वाहन: पालीवाल तिराहे से मरियमपुर और JK मंदिर की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।

इन्हें पालीवाल तिराहे से दाएं मुड़कर काकादेव थाना और देवकी चौराहा होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। फजलगंज चौराहे की ओर से आने वाले वाहन: मरियमपुर चौराहे से JK मंदिर और पालीवाल तिराहे की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन मरियमपुर तिराहे से बाएं मुड़कर चैन फैक्टरी चौराहा, सब्जी मंडी तिराहा और विजय नगर होते हुए निकलेंगे।

गोल चौराहा, मोतीझील और जरीब चौकी की ओर से आने वाले वाहन: कोकाकोला चौराहे से नजीराबाद थाना और JK मंदिर की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें जरीब चौकी क्रॉसिंग से फजलगंज की ओर कालपी रोड होते हुए भेजा जाएगा। मरियमपुर चौराहा: यहां से भी किसी वाहन को नजीराबाद थाना और JK मंदिर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

ऐसे वाहनों को फजलगंज चौराहे की ओर से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। यहां कर सकेंगे पार्किंग - ITI पांडुनगर के खाली मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। - लाजपत नगर गुरुद्वारा तिराहे से JK मंदिर के पूर्वी गेट तक सड़क किनारे दोनों तरफ वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

हरजिंदर नगर में भी बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था जन्माष्टमी कार्यक्रम को देखते हुए 4 सितंबर को दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक हरजिंदर नगर चौराहा और आसपास के इलाकों में भी यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

रामादेवी से उन्नाव जाने वाले वाहन: रामादेवी चौराहे से उन्नाव की ओर जाने वाले वाहन हरजिंदर नगर चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें जगदंबा पेट्रोल पंप के सामने बने रैंप से ऊपर चढ़ाकर उन्नाव की ओर भेजा जाएगा। कैंट की ओर से आने वाले वाहन: कैंट से आने वाले वाहन लालबंगला की तरफ नहीं जा सकेंगे।

इन्हें जगईपुरवा तिराहा, KDA चौराहा और JK चौराहा होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

परेशानी होने पर इन नंबरों पर करें कॉल ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340 ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413 जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान JK मंदिर और हरजिंदर नगर क्षेत्र की ओर जाने वाले लोग घर से निकलने से पहले डायवर्जन को ध्यान में रखें, वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।