कानपुर में नकली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा:पांचवी पास मास्टर माइंड छाप रहा था 100, 50 और 500 के नोट; 2 लाख बरामद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →कानपुर की रेलबाजार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह के मास्टर माइंड समेत तीन शातिरों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने शातिरों के पास से 2 लाख 4 हजार 650 रुपए बरामद किया है। खास बात ये है कि नकली नोट छापने का मास्टर माइंड सिर्फ पांचवी तक पढ़ा है। कानपुर ही नहीं आसपास के जिलों में भी नकली नोट की सप्लाई कर रहा था।
पकड़े गए तीनों शातिर रेलवे स्टेशन पर चोरी, लूट और मादक पदार्थ बिक्री करने में इससे पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। नकली नोट को भी ये लोग कानपुर सेंट्रल स्टेशन और आसपास के जिलों के रेलवे स्टेशनों में खपाते थे। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। इंपोर्टेड पेपर पर प्रिंटर से छाप रहे थे नकली नोट एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय संकल्प शर्मा ने पुलिस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नकली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि रेलबाजार थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास से किराए के कमरे में नकली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी करके मास्टर माइंड गडर बिनौर थाना उरई जनपद जालौन निवासी 36 साल के सोमिल गुप्ता, मूल रूप से बलरामपुर खलवा थाना बलरामपुर निवासी रोशल अली जो मौजूदा समय में कानपुर के मूलगंज चौराहा निवासी और रघुवर खेड़ा बांगरमऊ उन्नाव निवासी शेर सिंह को अरेस्ट किया है।
शेर सिंह मौजूदा समय में चकेरी के संजू पुलिया चकेरी में किराए का कमरा लेकर रहता था। एडिशनल सीपी ने बताया कि नकली नोट छापने का मास्टर माइंड पांचवी पास शेर सिंह है। शेर सिंह पांचवी पास होने के बाद भी प्रिंटर की मदद से इंर्पोटेड पेपर पर नकली नोट छाप रहा था। पूछताछ के दौरान शेर सिंह को जिसने नकली नोट छापने का काम सिखाया और इस खास तरीके के पेपर को जहां से मंगाया जा रहा था।
इससे संबंधित इनपुट मिले हैं। जल्द ही पुलिस गिरोह से जुड़े या नकली नोट के कारोबार में लिप्त अन्य तस्करों को भी अरेस्ट करके जेल भेजेगी।
📡 स्रोत: NewsData.io