कानपुर की सड़कें बेहाल: कहीं गड्ढे, कहीं फैली बजरी:कच्चे पैचवर्क से उड़ती धूल ने बढ़ाई परेशानी,नगर आयुक्त बोले-15 अक्टूबर तक बेहतर होंगी सड़कें
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →कानपुर की सड़कों की जर्जर हालत बारिश थमने के बाद भी दूर नहीं हुई है। शहर की कई सड़कों पर गड्ढों और फैली बजरी के कारण वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह दोपहिया वाहन सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, नगर निगम की ओर से गड्ढों में गिट्टी-मिट्टी डालकर कराए गए कच्चे पैचवर्क के बाद अब उड़ रही धूल परेशान कर रही है।
धूल से लोग हो रहे परेशान बारिश के बाद नगर निगम ने शहर में करीब 350 से ज्यादा स्थानों पर गड्ढों में गिट्टी और मिट्टी भरकर कच्चा पैचवर्क कराया है। अब बारिश रुकने और धूप निकलने के बाद इन सड़कों पर दिनभर धूल उड़ रही है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि कच्चा पैचवर्क दबने के बाद सड़कों पर पक्का पैचवर्क भी कराया जा रहा है। इन इलाकों में भी सड़कें खराब स्वरूप नगर, तिलक नगर, वीआईपी रोड, मालरोड, लाल बंगला, किदवई नगर, गोविंद नगर, बर्रा, चकेरी और श्याम नगर समेत कई इलाकों में सड़कें लंबे समय से खराब हैं।
कहीं सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई है तो कहीं बड़े गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से वाहन सवारों को परेशानी होती है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। नगर आयुक्त बोले- 15 अक्टूबर तक बेहतर होंगी सड़कें नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
आईजीआरएस और विभागीय समीक्षा के माध्यम से भी शिकायतें मिली हैं। अब तक करीब 500 टेंडर निकाले गए हैं, जिनमें पैच मरम्मत से लेकर सड़क निर्माण तक के काम शामिल हैं। कई स्थानों पर पैचवर्क पूरा भी हो चुका है। अगले 10 दिनों में कई जगह पक्के पैचवर्क का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि त्योहारों से पहले 15 अक्टूबर तक शहरवासियों को बेहतर सड़कें उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
📡 स्रोत: NewsData.io