कानपुर की सड़कों से हटेगी बजरी, बनेंगी रोड:महापौर बोलीं-आंखें बंदकर सो रहे मंडलायुक्त और नगर आयुक्त,अब नाली बनाना होगा जरूरी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →कानपुर में जलभराव और जर्जर सड़कों को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पांडू नदी और मकड़ीखेड़ा क्षेत्र की जलभराव की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि लोग परेशान हैं और उनका सामान पानी में बह जाता है। इसके बावजूद नगर आयुक्त, केडीए वीसी और मंडलायुक्त आंखें बंदकर सो रहे हैं।
महापौर ने कहा कि अफसर से लेकर कर्मचारी तक इस समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। सड़कों से बजरी हटाने का शुरू होगा अभियान महापौर ने कहा कि सोमवार से शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों पर जमा बजरी हटाने का अभियान शुरू होगा। इसके लिए सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बारिश नहीं हुई तो पैचवर्क का काम भी तेजी से कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कई जगह कराया गया पैचवर्क खराब हो गया है। अब सड़क के साथ नाली का भी होगा निर्माण महापौर ने कहा कि अब नगर निगम जिन सड़कों का निर्माण कराएगा, वहां नाली का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। अन्य विभागों को भी अपनी सड़कों पर नाली निर्माण कराने के लिए पत्र भेजा जाएगा।
जलभराव वाले क्षेत्रों में भी समस्या दूर करने के लिए काम कराया जाएगा। सभी विभाग सड़कों पर लगाएंगे बोर्ड उन्होंने बताया कि नगर निगम अपनी सड़कों पर बोर्ड लगाएगा। इन बोर्डों पर संबंधित अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज होगा, ताकि सड़क से जुड़ी समस्या होने पर लोग सीधे जिम्मेदार अधिकारी से संपर्क कर सकें।
अन्य विभागों को भी अपनी सड़कों पर इसी तरह के बोर्ड लगाने और अधिकारी का नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। महापौर ने कहा कि जलभराव की समस्या दूर करने के लिए भी काम किया जाएगा। उन्होंने बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर शहर को बेहतर बनाने के सुझाव लेने की बात कही। महापौर के मुताबिक बारिश के कारण कई जगह कराया गया पैचवर्क खराब हुआ है।
पांडू नदी और मकड़ीखेड़ा में जलभराव पर चिंता जताई उन्होंने पांडू नदी और मकड़ीखेड़ा क्षेत्र में जलभराव की समस्या पर चिंता जताई। इन इलाकों में लोगों के घरों के अंदर तक पानी भरने से उनका सामान तक बह जाता है। उन्होंने अवैध निर्माणों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
महापौर ने कहा कि नगर निगम इन क्षेत्रों में भी सड़क और नाली निर्माण का काम करा रहा है।
📡 स्रोत: NewsData.io