अपराध

कानपुर के स्वरूप नगर स्थित घर में लगी आग:धुएं में फंसे 3 लोगो को फायरकर्मियों ने किया रेस्क्यू, आसपास के फ्लैट खाली कराए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कानपुर के स्वरूप नगर स्थित घर में लगी आग:धुएं में फंसे 3 लोगो को फायरकर्मियों ने किया रेस्क्यू, आसपास के फ्लैट खाली कराए

कानपुर में स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि पूरा घर धुएं से भर गया और अंदर कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही कानपुर नगर फायरब्रिगेड ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। एक फ्लैट में फंसे 3 लोगो को रेस्क्यू कर निकाला गया।

सीएफओ ने बताया कि सुबह 4:47 बजे मिनी कंट्रोल से सूचना मिली कि स्वरूप नगर गैस्ट्रो लीवर रतन हॉस्पिटल के पास एक मकान में आग लगी है और कई लोग अंदर फंसे हुए हैं। घटना की सूचना पर सीएफओ दीपक शर्मा भी पहुंचे, मौके पर फायर स्टेशन कर्नलगंज और लाटूश रोड से दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। आग की भयावहता को देखते हुए मीरपुर और फजलगंज फायर स्टेशनों से अतिरिक्त फायर टेंडर मंगाए गए। जहरीले धुएं के कारण अंदर जाना मुश्किल सीएफओ ने बताया कि फायर टीम के मौके पर पहुंचने तक पूरे मकान में आग फैल चुकी थी। सामने की ओर से आग लगी होने और पूरे घर में जहरीला धुआं भर जाने के कारण अंदर से प्रवेश करना संभव नहीं था।

फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त रास्ता भी नहीं था। ऐसे में फायर कर्मियों ने बाहर से लैडर लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दूसरी मंजिल पर फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। सीएफओ ने कहा कि एक बुजुर्ग रेस्क्यू किये गए लोगों में बीमार थे, इसलिए उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया।

2 कुत्ते भी थे घर में फंसे रेस्क्यू के दौरान पता चला कि घर में दो कुत्ते भी फंसे हुए हैं। फायरब्रिगेड कर्मियों ने दोनों कुत्तों को भी सुरक्षित बाहर निकाला। फंसे हुए अन्य लोगों को दूसरे रास्ते से सुरक्षित छत तक पहुंचाकर बाहर निकाला गया। बिल्डिंग के अन्य फ्लैट भी कराए खाली आग को देखते हुए फायरब्रिगेड ने आसपास के फ्लैट्स में रहने वाले लोगों को भी तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

समय रहते सभी लोगों का सुरक्षित इवेक्यूएशन कराया गया। फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को सीमित करते हुए पूरी तरह बुझा दिया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

कानपुर में हुई इस दुखद आग से हमें यह सीख मिलती है कि सुरक्षा के प्रति जागरूकता और आपातकालीन योजनाएँ ज़रूरी हैं। घर में गैस या विद्युत उपकरणों की जाँच नियमित रूप से करनी चाहिए और निकास मार्ग साफ़ रखे जाने चाहिए। आपात स्थिति में शांत रहकर तुरंत सहायता बुलाना जीवन बचा सकता है। इस घटना से प्रेरित होकर समाज को आपसी सहयोग और आपदा प्रबंधन के प्रति समर्पित होना चाहिए।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।