अपराध

कानपुर में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, ट्रेनी और इंस्ट्रक्टर पायलट की मौत

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कानपुर में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, ट्रेनी और इंस्ट्रक्टर पायलट की मौत

अगस्त 27, नई दिल्ली: कानपुर में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार ट्रेनी पायलट और इंस्ट्रक्टर पायलट की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हुआ एयरक्राफ्ट ट्विन इंजन था।

उड़ान के दौरान अचानक विमान में धमाका हुआ। इसके बाद विमान जमीन पर गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए दोनों पायलटों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कैप्शन: कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।