देश

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, एक पायलट की मौत:धमाके के साथ विमान नीचे गिरा, ग्रामीण डरकर भागे; दूसरा पायलट गंभीर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, एक पायलट की मौत:धमाके के साथ विमान नीचे गिरा, ग्रामीण डरकर भागे; दूसरा पायलट गंभीर

कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर है। हादसा गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान ट्विन इंजन था। उड़ान के दौरान अचानक विमान में धमाका हुआ। इसके बाद विमान जमीन पर गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। विमान क्रैश की सूचना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। किन परिस्थितियों में विमान क्रैश हुआ, इसकी जांच की जा रही है। हादसे की तस्वीरें देखिए- खबर अपडेट की जा रही है..

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।