व्यापार

कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल

नवरात्रि में गरबा के दौरान कंडोम हर साल चर्चा में आ जाता है.

हर साल नवरात्रि आते ही खबरें आने लगती हैं कि गुजरात में गरबा के दौरान कंडोम की बिक्री बढ़ गई. गरबा पंडालों से निकलकर ये खबर पूरे देश में वायरल हो जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरकार कंडोम पर कितना जीएसटी वसूलती है?

अगर नहीं तो आप कंडोम को लेकर अपनी जानकारी बढ़ा लीजिए.

भारत में कंडोम पर 0% GST लगता है, यानी कंडोम खरीदना पूरी तरह से टैक्स-फ्री है.

सरकार ने स्वास्थ्य और परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए कंडोम को अब 0% स्लैब में रखा हुआ है. कंडोम HSN कोड 40141010 के अंतर्गत आते हैं.

पहले से ही 0% स्लैब में थे कंडोम

2025 में 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद कई सामानों की जीएसटी दर में बदलाव किया गया था, लेकिन कंडोम की दर में कोई बदलाव नहीं हुआ, क्योंकि ये पहले से ही 0% स्लैब में थे.

हालांकि कुछ पुराने या गलत स्रोतों में कंडोम पर 12% या 18% जीएसटी का जिक्र मिल सकता है, लेकिन वर्तमान में आधिकारिक रूप से इस पर जीएसटी शून्य है.

हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल

हर साल नवरात्र और गरबा के दौरान रिपोर्ट्स जारी की जाती हैं कि नवरात्रों में कंडोम की सेल बढ़ जाती है, हालांकि यह दावा किसी सरकारी डेटा पर आधारित नहीं होता, बल्कि दवा दुकानदारों के अनुमान और पुरानी रिपोर्ट्स पर आधारित होता है.

गुजरात में एक केमिस्ट एसोसिएशन का दावा था कि हर साल नवरात्रि के दौरान कंडोम और गर्भनिरोधक दवाओं की बिक्री में करीब 35% तक बढ़ोतरी होती है.

कई रिपोर्ट्स में तो दावा है कि 9 दिनों में युवाओं की भीड़, गरबा नाइट्स और कंपनियों की मार्केटिंग की वजह से मांग में 25% से 50% तक बढ़ोतरी हो जाती है.

स्थानीय दुकानदारों का क्या कहना है?

कंडोम कि बिक्री पर दावों की सच्चाई का पता लगाने के लिए जब गुजरात के कई शहरों में फार्मेसियों और दवा विक्रेताओं से एक बारे मे

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।