राज्य

कांगड़ा जिला में लोक अदालतों के ज़रिए होगा 15000 मामलों का निस्तारण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कांगड़ा जिला में लोक अदालतों के ज़रिए होगा 15000 मामलों का निस्तारण

अगस्त 10, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण आपसी समझौता करवाने के लिए 12 सितम्बर को ज़िला व उपमण्डल न्यायालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन करने जा रहा है। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर. मिहुल शर्मा देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा में लगभग 15000 मामलों को सुनवाई के लिए रखा गया है।

जिनमें बैंक से संबंधित, श्रम विवाद, बिजली व पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चैक बाऊसिंग, पूर्व मुकदमेबाजी व लंबित मामलों पर सुनवाई होगी। वे व्यक्ति जो मुकदमे से पहले संबंधित व्यक्ति अथवा विभाग से समझौता करने का इच्छुक है तो वह संबंधित कोर्ट में आवेदन कर सकता है। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि 12 सितंबर को इन लोक अदालत के जरिए अपने मामले सुलझाकर समय और धन की बचत करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।