कांगड़ा व सिरमौर ज़िले में आगामी 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का यलो अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →NEWS
अगस्त 05, शिमला (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश के अधिकांश भागों में आज बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने कांगड़ा व सिरमौर ज़िले में आगामी 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कल से प्रदेश में बारिश की रफ्तार कम होने की संभावना है।
विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में इस बार मॉनसून सीजन में सामान्य से 8 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।