देश

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के 4 मामले पाए गए पॉजिटिव

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 27, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): भारत की राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच अब हिमाचल प्रदेश में भी इस खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। कांगड़ा जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा) में बुधवार को स्वाइन फ्लू के 4 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं।

चिंताजनक बात यह है कि इस वायरस ने सबसे ज्यादा संवेदनशील आयु वर्ग यानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अपनी चपेट में लिया है।टांडा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार को अस्पताल में स्वाइन फ्लू के कुल 8 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 4 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

संक्रमित मरीजों में 72 और 85 वर्ष के 2 बुजुर्ग और 7 माह व 1 साल के दो मासूम बच्चे शामिल हैं। मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

A
AIR Shimla

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।