कंगना रनौत ने भाई की कलाई पर राखी बांध मांगी दुआ, लिखा- 'मुझे सदा तुम्हारा प्रेम और संरक्षण मिले'

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और इसकी झलक सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने अपने भाई और भाभी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में कंगना पूरे पारंपरिक अंदाज में नजर आईं और भाई के साथ अपने रिश्ते को लेकर दिल की बात भी लिखी।
📡 स्रोत: NewsData.io