मनोरंजन

कंगना रनौत ने तापसी पर कसा तंज, 'सस्ती कॉपी' कहकर फिर सुनाई खरी-खोटी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कंगना रनौत ने तापसी पर कसा तंज, 'सस्ती कॉपी' कहकर फिर सुनाई खरी-खोटी

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत और एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. कंगना ने तापसी के हालिया कमेंट को लेकर उन पर निशाना साधा. कंगना ने तापसी को फिर 'सस्ती कॉपी' कहा, ये वही टैग है जिसका इस्तेमाल वो पहले भी उनके लिए कर चुकी हैं. कंगना ने तापसी पर साधा निशाना

शनिवार शाम कंगना रनौत ने बिना तापसी पन्नू का नाम लिए उन पर निशाना साधते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की. कंगना ने लिखा कि एक 'सस्ती कॉपी' अपनी आने वाली बी-ग्रेड फिल्म के प्रमोशन में बिजी है, लेकिन मीडिया में फिर भी उनके नाम को लेकर ही सुर्खियां बन रही हैं.

उन्होंने तापसी पर अपनी परवरिश और माता-पिता का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया. कंगना ने आगे तंज कसते हुए कहा कि उन्हें तापसी के माता-पिता से पूछना चाहिए कि वे उनके माता-पिता की तरह 'ओरिजिनल' बेटी क्यों नहीं दे पाए. हालांकि, बाद में कंगना ने ये इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट कर दी.

अपनी अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में कंगना ने तापसी के कमेंट वाली एक न्यूज रिपोर्ट शेयर की. कंगना ने आगे कहा कि कई ऐसे लोग, जो शहरों के बाहरी इलाकों में छोटे किराए के घरों में पले-बढ़े हैं, अक्सर उनकी परवरिश और माता-पिता पर सवाल उठाते हैं.

उन्होंने कहा कि वो एक राजपूत जमींदार परिवार से आती हैं और उनके माता-पिता पढ़े-लिखे और सम्मानित हैं. कंगना ने ये भी कहा, 'मेरी जिंदगी की शुरुआत मैंने खुद से करने का फैसला लिया था, लेकिन इसके लिए मेरे माता-पिता पर हमला क्यों किया जाए?'

ये भी पढ़ेंः संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

फिलहाल, कंगना ने ये दोनों इंस्टाग्राम स्टोरी शनिवार शाम अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर की थीं, लेकिन रविवार सुबह तक उन्होंने इन्हें डिलीट कर दिया. तापसी पन्नू का

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।