व्यापार

कंगना ने तापसी को कहा 'सस्ती कॉपी' तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कंगना ने तापसी को कहा 'सस्ती कॉपी' तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

कंगना रनौत और तापसी पन्नू का पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है.

हाल ही में तापसी से कंगना के साथ अपने पुराने विवाद को खत्म करने को लेकर सवाल किया गया था. इस पर उन्होंने अपनी परवरिश का जिक्र करते हुए जवाब दिया. तापसी के इस बयान पर कंगना ने उन्हें 'सस्ती कॉपी' कहकर निशाना साधा. अब तापसी ने भी सीधे जवाब देने के बजाय एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है.

साबित हो गया... तापसी पन्नू ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने कंगना रनौत का नाम लिए बिना बस इतना लिखा, 'साबित हो गया.' बता दें कि तापसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गंधारी' के प्रमोशन में बिजी हैं.

हाल ही में एक्ट्रेस ने इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में कंगना के साथ अपने झगड़े के बारे में बात की और कहा कि वो उनसे कभी नहीं मिली हैं. उन्होंने कहा, 'मैं उनसे नहीं मिली हूं. जब ये मुद्दे शुरू हुए थे, तब भी मैं उनसे नहीं मिली थी. अब भी मैं उनसे नहीं मिली हूं.' तापसी पन्नू ने ऐसा क्या कहा?

तापसी ने कहा था, 'उनके बारे में मेरी राय मेरी परवरिश और मेरे बात करने के तरीके, चीजों को देखने के मेरे नजरिए को दिखाती है. उनकी राय उनकी अपनी है... वो अपनी बात पर कायम हैं. इसलिए, मुझे लगता है कि ये सबके लिए ये देखने और तय करने के लिए काफी है कि कौन कहां से आया है.'

ये भी पढ़ें:- करियर के बुरे दौर में अंबानी परिवार ने दिया रणवीर सिंह का साथ, 'धुरंधर' के लिए जताया आभार</p

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।