कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारियां! मीटिंग में बोले राहुल - 'पार्टी के...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल की तैयारियां तेज हो गई हैं.
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेशों के सह प्रभारियों के साथ बैठक कर संगठन की मौजूदा स्थिति और चुनावी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की.
राहुल गांधी का जोर इस बात पर रहा कि पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए.
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय सचिवों के चयन और संगठन को मजबूत करने की रणनीति को लेकर कांग्रेस नेतृत्व लगातार बैठकों और ग्रुप डिस्कशन के जरिए नेताओं का आकलन कर रहा है.
सूत्रों के अनुसार, 10 जनपथ में हुई बैठक के दौरान राहुल गांधी ने प्रदेशों के संगठनात्मक कामकाज, चुनावी रणनीति और प्रदेश नेतृत्व के बीच तालमेल को लेकर कई अहम सवाल पूछे.
राहुल गांधी ने नेताओं से जानना चाहा कि उनके राज्यों में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के बीच किस तरह का कोऑर्डिनेशन है और संगठन को मजबूत करने के लिए जमीन पर अब तक क्या कदम उठाए गए हैं.
राहुल गांधी ने पूछे संगठन और चुनावी रणनीति से जुड़े सवाल
बैठक में राहुल गांधी ने प्रदेशों के सह प्रभारियों से ये भी पूछा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ऐसा कौन सा काम नहीं कर पाई. जिसे बेहतर तरीके से किया जा सकता था.
उन्होंने प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों के बीच तालमेल, प्रदेश अध्यक्षों के अब तक के कामकाज और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उपायों पर भी जानकारी ली.
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रदेशों की वास्तविक स्थिति, नेतृत्व के बीच समन्वय और चुनावी तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्ट ली गई.
प्रियंका गांधी ने बेहतर कोऑर्डिनेशन पर दिया जोर
बैठक में प्रियंका गांधी ने प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों के बीच बेहतर तालमेल को जरूरी बताया. उन्होंने संगठन के प्रभावी संचालन के लिए आपसी समन्वय और टीमवर्क पर जोर दिया.
सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान कुछ प्रदेशों के सह प्रभारियों ने प्रभारी के साथ उचित कोऑर्डिनेशन नहीं होने की शिकायत भी रखी.
कुछ
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी तेज हो रही है, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेशों के सह-प्रभारियों के साथ बैठक कर संगठन की वर्तमान स्थिति और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। यह कदम पार्टी के आंतरिक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों का संकेत देता है, जो आगामी चुनावों में पार्टी की प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ा सकता है। यदि संगठन मजबूत हुआ तो पार्टी की नीतिगत संदेश और चुनावी प्रचार अधिक प्रभावी हो सकते हैं, जिससे आम जनता को स्पष्ट विकल्प म